दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट, कहा- ‘मोदी शाह’ का काम हो गया, राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव जीत लिया, अब शहीदों की याद क्यों आएगी

0
449

TIO भोपाल

कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले के शहीदों का मामला उठाते हुए आज कहा कि शहीदों के परिजनों को एक साल बीतने के बावजूद मदद नहीं मिली है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि पुलवामा हमले का एक साल हो गया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि शहीद की पत्नी मदद के लिए गुहार लगा रही है। अब तो सरकार को सुनना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि ‘मोदी शाह’ का काम हो गया है और उन्होंने राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव (लोकसभा चुनाव) जीत लिया। अब शहीदों की याद क्यों आएगी, 2024 में देख लेंगे।

 

उन्होंने मोदी भक्तों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इनका हिंदुत्व केवल हिंदुओं को अन्य धर्मों के खिलाफ नफरत फैलाकर वोट बटोरने का है। ये पुलवामा के शहीदों के परिजनों के बारे में भी नहीं सोच रहे हैं, जिन्हें एक वर्ष बाद भी मदद नहीं मिली है।