भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह!

0
408

भोपाल। अपने बयानों से बीजेपी की नाक में दम करने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह क्या भोपाल से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बदले हालात में लगता तो कुछ ऐसा ही है। पार्टी ऐसा ही संकेत दे रही है कि वो लोकसभा चुनाव में बीजेपी के गढ़ भोपाल सीट पर परचम लहराने के लिए अपने इस कद्दावर और बेबाक नेता पर दांव लगा सकती है।

15 साल के लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापिसी हुई है। विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद अब कांग्रेस की नजर भोपाल लोकसभा सीट पर है। कांग्रेस 30 साल से भोपाल लोकसभा सीट से दूर है। इसलिए अब वो राजधानी में बीजेपी के इस किले को तोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है।