दिग्विजय की मेहनत ला सकती है रंग, दलित चेहरा देवशीष ज्वाइन करते हैं कांग्रेस

0
209

भोपाल। मप्र कांग्रेस को कल शनिवार को देवाषीश झरारिया के रूप में एक नया दलित चेहरा मिलने जा रहा है। कांग्रेस इसे विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारेगी। गुरुवार देर शाम दिल्ली में दिग्विजय सिंह के निवास पर हुई बैठक में तय हुआ कि देवाषीश को कांग्रेस ज्वाइन कराई जाए। इसके बाद अब दिग्विजय सिंह की नजर बुदनी में किसानों और आदिवासियो के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे अर्जुन आर्य और मालवा-निमाड़ में युवा आदिवासियों के रोल माडल डॉ. हिरा अलावा पर टिकी हैं। दिग्विजय सिंह इन दोनों को भी कांग्रेस में लाने का प्रयास कर रहे हैं।
Digvijay’s hard work can bring color, Dalit face Devshish joins Congress
पहले जान लें कि देवाषीश झरारिया कौन है। मप्र में अपाक्स के महासचिव डॉ. पी. सी. जाटव के बेटे आशीष झरारिया मात्र 26 साल के युवक हैं और दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहे हैं। इनकी पहचान कट्टर अ बेडकरवादी के रूप में है। ट्वीटर पर इन्हें 23 हजार लोग फालो कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के लिए इन्होंने देश भर में 6 लाख युवाओं को जोड?े का रिकार्ड बनाया है। मूलत: ग्वालियर के रहने वाले देवाषीश को पिछले ल बे समय से देश के सभी बड़े टीवी चैनलों पर बहुजन समाज का पक्ष रखते देखा जा सकता है। यू ट्यूब पर डली अनेक वीडियों में देवाषीश को भाजपा के संबित पात्रा और तेज तर्रार एंकरों की बोलत बंद करते देखा जा सकता है।

राय ने मिलवाया दिग्गी से
पिछले दिनों इंदौर में व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय ने अपने निवास पर ऐसे तीन युवाओं की मुलाकात दिग्विजय सिंह से करवाई जो आने वाले समय में राजनैतिक क्षितिज पर चमकने वाले हैं। इनमें युवा आदिवासी नेता डॉ. हिरा अलावा, बुदनी में सक्रिय अर्जुन आर्य और देवाषीश शामिल थे। दिग्विजय सिंह ने उसी दिन डॉ. राय सहित इन चारों को कांग्रेस में आने का न्यौता दिया।

ऐसे किया तैयार
गुरुवार को जैसे ही मप्र बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन से इंकार करते हुए 22 उ मीदवारों को सूची जारी की। उसके कुछ देर बाद दिग्विजय सिंह के निवास से देवाषीश को फोन गया और देर शाम हुई बैठक में तय हुआ कि शनिवार को दिग्विजय सिंह के साथ देवाषीश भोपाल आकर कांग्रेस की विधिवत सदस्यता लेंगे। खबर है कि देवाषीश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्हें भिंड में भाजपा सांसद भागीरथ प्रसाद के विकल्प के रूप में तैयार किया जाएगा।

इनका कहना है
मप्र में भाजपा सरकार में दलितों की उपेक्षा की जा रही है। हमारा सपना था कि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी मिलकर मप्र से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। लेकिन गुरुवार को जिस तरह बहुजन समाज पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया उससे मैं निराश हूं और मैंने दिग्विजय सिंह के प्रस्ताव को स्वीकार कर कांग्रेस ज्वाइन करने का निर्णय लिया है।
देवाषीश झरारिया