दिलीप कुमार के भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन, कोविड 19 से थे संक्रमित

0
245

TIO MUMBAI

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो कोविड 19 से संक्रमित थे। असलम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

असलम खान, दिलीप कुमार के छोटे भाई थे। आज सुबह उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी।  उनका कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव निकला था।

 

देवरिया सदर से भाजपा विधायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन, लोहिया संस्थान में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सदर सीट के भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। परिवार के लोगों ने बताया कि रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ी तो लोहिया संस्थान रेफर कर दिए गए। यहां मेडिसिन के डॉक्टरों ने देखकर कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया।
लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। इससे पहले सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। विधायक जन्मेजय सिंह इससे पहले बसपा से भी विधायक रहे थे।