वाशिंगटन
अमेरिका के वाशिंगटन की सड़कों पर गोलीबारी हुई। स्थानीय मीडिया के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। इस स्थान की व्हाइट हाउस से दूरी केवल तीन किलोमीटर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार वाशिंगटन की गलियों में गोलियों की आवाज सुनी गई। इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगी है।
एनबीसी वॉशिंगटन ने पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी की घटना व्हाइट हाउस से करीब तीन किमी दूर स्थित कोलंबिया हाइट्स में हुई। घटना गुरुवार की रात दस बजकर छह मिनट पर हुई। यह क्षेत्र उत्तर पश्चिम वॉशिंगटन में है। इस खबर में बताया गया कि पुलिस को गोली चलाने की घटना की जानकारी मिली और इसमें घायल छह लोगों का भी पता चला।
पुलिस ने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कम से कम एक की हालत गंभीर है। रिपोर्ट में कहा गया कि आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है, सर्विलांस वीडियो भी तलाशा जा रहा है।