दिल्ली-एनसीआर में भूकंप से कांपी धरती, यूपी का बागपत शहर था केन्द्र

0
237

नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप की खबर है। इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई गई है। सुबह 7.59 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र यूपी का बागपत शहर था। लोगों ने कहना है कि उन्होंने 10 सेकंड तक कंपन महसूस किया। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
Earthquake in Delhi-NCR was the city of Baghpat, the city of Kapy Earth
6 फरवरी को भी आया था भूकंप
इससे पहले बीती 6 फरवरी को हिमाचल, जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हिमाचल के लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर व केलंग में मंगलवार दोपहर 3:55 बजे और मंडी जिले में शाम 7:33 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए थे। कश्मीर में मंगलवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि इससे किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। चंडीगढ़ में भी मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का पता चलते ही लोग अपने आॅफिस और घरों से बाहर की तरफ दौड़े थे। यह झटके 4 से 5 मिनट तक महसूस किए गए।