जोधपुर शहर में पेंट के गोदाम में धमाके, भीषण आग:नेचुरोपैथी सेंटर की बिल्डिंग खाली कराई, एयरफोर्स की फायर टीम भी पहुंची

0
151

TIO जोधपुर

जोधपुर में ऑयल पेंट के गोदाम-दुकान में भीषण आग लग गई। यहां ऑयल पेंट के ड्रमों में रुक-रुककर ब्लास्ट होने लगे। राहत टीमों के अनुसार धमाकों के कारण बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा टूट गया।

फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों के साथ एयरफोर्स की फायर टीम भी करीब 4 घंटे तक भीषण आग को कंट्रोल करने में जुटी रही। बिल्डिंग के पास मौजूद नेचुरोपैथी सेंटर की बिल्डिंग भी खाली कराई गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9.45 बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के पास प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र (नेचुरोपैथी सेंटर) की गली में स्थित ऑयल पेंट के गोदाम-दुकान में लगी।

रंगा सागर नाम से तीन मंजिला दुकान और गोदाम में ग्राउंड से लेकर तीसरी मंजिल तक आग लग गई। आग लगने के बाद लगातार ड्रम फटने से विस्फोट होने लगे। करीब 4 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

जोधपुर में गुरुवार रात को ऑयल पेंट के गोदाम-दुकान में भीषण आग लग गई।
जोधपुर में गुरुवार रात को ऑयल पेंट के गोदाम-दुकान में भीषण आग लग गई।

अत्यधिक मात्रा में ऑयल स्पिनर स्प्रिट भरा था

इस गोदाम में अत्यधिक मात्रा में ऑयल स्पिनर स्प्रिट भरा हुआ है। इस कारण रुक-रुककर धमाके होते रहे। हालांकि, अब तक इस हादसे में जनहानि की जानकारी नहीं है।

वहीं, ऑयल पेंट गोदाम के पास स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र (नेचुरोपैथी सेंटर) में मरीजों और स्टाफ को सेंटर के दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट किया गया, ताकि विस्फोट की स्थिति में जनहानि न हो।

बिल्डिंग के पास था ज्वलनशील केमिकल से भरा टैंकर

आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की स्काई लिफ्ट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। एयरफोर्स की भी एक दमकल पहुंची। बाद में स्काई लिफ्ट पर चढ़कर दमकलकर्मियों ने ऊपरी मंजिलों पर पानी डाला।

जिस बिल्डिंग में धमाकों के साथ आग भड़की उससे करीब 100 मीटर दूर केमिकल से भरा टैंकर खड़ा था। बताया जा रहा है कि इसमें ज्वलनशील केमिकल था।

इसके मौके से तुरंत क्रेन बुलाकर हटाया गया। वहीं, कलर गोदाम में आग के कारण पूरे इलाके की बिजली करीब 4 घंटे तक गुल रही।

आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।
आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।
गोदाम में ऑयल पेंट के ड्रम फटने के कारण लगातार ब्लास्ट होने लगे।
गोदाम में ऑयल पेंट के ड्रम फटने के कारण लगातार ब्लास्ट होने लगे।