भोपाल। शारदा विद्या मंदिर, बरखेड़ी कलां, रातीबड़ रोड, भोपाल के परिसर में 16 फरवरी, 2019 शनिवार को कक्षा बारहवीं के छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पारम्परिक रीति से दीप प्रज्जवलन के साथ विद्यालय के चेयरमेन श्री विनय अग्रवाल, एडवाइजर डॉं. एस.एन. राय व प्राचार्या शेफाली गौतम ने किया। जूनियर छात्रों ने सीनियर्स की विदाई को यादगार बनाने के लिये अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
Farewell Festival at Sharda Vidya Mandir
सीनियर्स के लिये कई प्रकार के मनोरंजक खेल भी आयोजित किये गये। बारहवीं के छात्रों को टाइटल्स,उपहार व स्मृति चिह्न दिये गये। भाव-विभोर इस विदाई की वेला में सीनियर छात्रों ने हृदयस्पर्षी क्षणों को याद करते हुए विद्यालय के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए विद्यालय की हैड गर्ल सृष्टि राजौरिया तथा विद्यालय के हैड ब्वाय अनंत भावसार ने हृदयस्पर्षी शब्दों द्वारा विद्यालय व षिक्षकों के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की।
विद्यालय के चेयरमेन श्री विनय अग्रवाल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावी प्रतियोगिताओं व जीवन की स्पर्धाओं में डटे रहने का गुरू मंत्र दिया। इस अवसर पर सृष्टि राजौरिया मिस एस.वी.एम, अनंत भावसार मिस्टर एस.वी.एम.,निहारिका द्विवेदी मिस पर्सनालिटी और आदित्य सोनी मिस्टर पर्सनालिटी चुने गये। मिस्टर एडोनिस व मिस ईव का खिताब कुषाग्र पांडे व सिमरन अरोरा को मिला। संध्या भोजन के उपरान्त कार्यक्रम ने विराम लिया।

