TIO BHOPAL
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा 2022-23 का बजट पढ़ रहे हैं। देवड़ा दूसरी बार बजट पेश कर रहे हैं। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा उनकी बजट स्पीच के बीच लगातार बोल रहे हैं। कांग्रेस विधायक आसंदी के सामने जाकर नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि एक साल में साढ़े पांच लाख बेरोजगार हो गए। कैसा बजट है ये। बिजली के बिल पर जेल में डालने का काम कर रहे हैं। किसान परेशान हैं। CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बजट भाषण हो जाने दें। जनता सुनना चाहती है। ऐसा नहीं होगा तो कांग्रेस की छवि खराब होगी। बजट के बाद जितना विरोध करना हो कर लें।
कांग्रेस के हंगामे के बीच मंत्री और विधायक भी बजट भाषण सुन नहीं पा रहे। सदस्यों ने हेडफोन उतार दिए हैं। बजट भाषण की कॉपी देख रहे हैं। यहां तक कि वित्त मंत्री के ठीक पीछे बैठे बिसाहूलाल को भी उनकी आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है। वह बजट कॉपी देख रहे हैं। कुल बजट 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का है। 55 हजार 111 करोड़ का राजकोषीय घाटा।
क्या मिला बजट में…
महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% किया जाएगा। साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा।
MBBS और नर्सिंग की सीटें बढ़ेंगी।
भोपाल, इंदौर, जबलपुर में PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर 217 इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
भोपाल के बगरोद और बैरसिया में उद्योग पार्क बनेंगे। स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना की जाएगी।
जनजाति विकास निगम बनेगा। गायों की सेवा के लिए नई योजना शुरू की जाएगी।
बुरहानपुर जिले के हर घर को नल-जल की सुविधा मिल रही है। यह पहला जिला बन गया है।
अजा वित्त विकास निगम के लिए 40 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ओबीसी के लिए पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के लिए 50 करोड़ का प्रावधान है।
सागर, शाजापुर, उज्जैन में सोलर प्लांट लगेंगे।
उद्यानिकी फसलों के लिए एक लाख मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता विकसित की जाएगी। दुग्ध उत्पादन योजना शुरू होगी। इसके लिए 1050 का प्रावधान है। प्रदेश में घर-घर पशु चिकित्सा सेवा शुरू होगी। मछली पालन के क्षेत्र में रोजगार की संभावना है। मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना शुरू होगी। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान है।
13000 टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी। 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
अजा-अजजा और ओबीसी की महिलाओं के स्वरोजगार के लिए भी काम किए जा रहे हैं। यह काम स्व-सहायता समूहों के जरिए हो रहा है। इनको 2000 करोड़ रुपए का क्रेडिट दिया जाएगा।
31 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। 10 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
बजट के खास बिन्दु लाइव
बरखेडा नाथू में अंतर्राष्टीय स्तर का स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और साइंस सेंटर बनाया जाएगा।
भोपाल के ताजमहल में शूटिंग के लिए अवसर दिए जाएंगे।
अल्पसंख्यक वर्ग के लिए अच्छा काम करने वालों को पुरूस्कार दिए जाएंगे।
पीएम आवास योजना में एमपी को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है
भोपाल में ग्लोबल आइटी पार्क बनेगा।
भोपाल इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर उज्जैन में स्टार्टअप इक्यूबेशन सेंटर की स्थापना गई है। भोपाल इंदौर में मेट्राे का काम चल रहा है। दूसरे शहरों में पब्लिक ट्रांसपेार्ट की सुविधाएं डेवलप की जा रहीं हैं।
भोपाल इंदौर जबलपुर में पीपीपी मॉडल पर 217 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
दीनदयाल रसोई केन्द्रों का विस्तार किया जाएगा।
30 हजार करोड की सब्सिडी बिजली के लिए दी गई है।
जिला एक उत्पाद योजना आगर मालवा में आलू, बूरहानपुर में केला, श्योपुर में अमरूद को बढावा देने के लिए काम किया जा रहा है।
पशुपालन क्षेत्रद्ध में दूध उत्पादन में देश में तीसरे नंबर पर आ गया है। पशुपालन विकास योजना शुरू की जाएगी 150 करोड का प्रावधान किया गया है। पशुओं का उपचार घर घर करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 550 वाहन की व्यवस्था की गई है।
मछली उत्पादन के क्षेत्र में पीएम मत्स्य संपदा योजना में मुख्यमंत्री मत्सय पालन योजना शुरूम की जाएगी इसमें 50 करोड का प्रावधान किया जाएगा।
राज्य सरकार का विजन स्पष्ट है। शिक्षकों की भर्ती की जा रही है।
6 हजार आरक्षकों की भर्ती प्रकि्रया चल रही है।
प्रायवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर बन रहे हैं।
रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराकर उद्याेग स्थापित करने में सरकार मदद कर रही है।
865 करोड की तीन परियाजनाओं को मंजूरी दी गई है। इससे बडे पैमाने पर रोजगार मिलेंगे।
विक्रम उद्योग पुरी उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाया जा रहा है।
- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- विपक्ष सार्थक चर्चा करे। सदन हंगामे या बाहुबल के लिए नहीं, बुद्धि बल के लिए है। स्टेट की GDP 19.74% पहुंचने पर है। मध्यप्रदेश में सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 79 हजार 4 करोड़ हो गया है। बजट में सभी क्षेत्र का ध्यान रखा है। इनफ्रॉस्ट्रक्चर पर मध्यप्रदेश 50% बजट खर्च करेगा। मैं मानता हूं कि सरकार आमजन पर कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी।
- सुबह 10 बजे विधानसभा में CM शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें वित्तमंत्री के बजट भाषण को मंजूरी दी गई।
कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई
कांग्रेस ने बिजली के बढ़े बिलों को लेकर विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई है। प्रदेश कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में विधानसभा घेराव होगा। रंगमहल चौराहा न्यू मार्केट होते हुए कांग्रेसी विधानसभा का घेराव करने पहुंचेंगे। इसके चलते विधानसभा के चारों ओर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। चारों ओर से बैरिकेडिंग की गई है।