नई दिल्ली। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता इन दिनों बीमार चल रहे हैं। पहले मनोहर पर्रिकर बीमार हुए उसके बाद अब अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ है। वहीं रविशंकर प्रसाद भी एम्स में भर्ती हैं। इस बीच वित्त मंत्री जेटली को दुर्लभ तरह का कैंसर होने का पता चला है।
खबरों के अनुसार जेटली पहले से ही किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और इसके कारण उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। वो इसी के इलाज के लिए रविवार को अमेरिका गए थे। यहां उन्हें सैरकोमा (कैंसर का दुर्लभ प्रकार) होने की पुष्टि हुई। वह कब लौटेंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस कारण वह 1 फरवरी को पेश होने वाला अंतरिम बजट भी संभवत: पेश नहीं कर सकेंगे।
Finance Minister Jaitley may not be able to present serious serious issues like cancer, interim budget
उनके खराब स्वास्थ्य की खबर मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर संवेदना जताई है और लिखा है कि कांग्रेस जेटली के साथ है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘यह सुनकर दुखी हूं कि जेटली जी अस्वस्थ हैं। हम उनके विचारों को लेकर उनसे हर रोज लड़ते हैं। बहरहाल, मैं और कांग्रेस पार्टी की तरफ से कामना करता हूं कि वह शीघ्र स्वस्थ हों। जेटली जी, इस मुश्किल वक्त में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं।’
इसी तरह पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी जेटली के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। चिदंबरम ने लिखा है कि यह जानकर में गहरे दुख में हूं कि जेटली जी इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। मैं उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। राहुल गांधी के ट्वीट को राजद प्रमुख लालू यादव ने भी रिट्वीट किया है और जेटली के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।
बता दें कि जेटली रविवार रात को ही अमेरिका रवाना हो गए थे लेकिन तब सिर्फ यह जानकारी सामने आई थी कि वो किडनी से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। उन्हें पिछले साल अप्रैल में एम्स में भर्ती कराया गया था जहां पर वह डायलसिस पर थे। बाद में 14 मई 2018 को उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इस दौरान, रेलवे और कोयला मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।