फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट जारी, स्कारलेट दूसरी बार टॉप पर

0
314

एक्टर्स के बाद अब फोर्ब्स ने दुनिया की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट जारी की है। हालांकि, इसमें एक भी भारतीय अभिनेत्री अपनी जगह नहीं बना पाई है।  हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन लगातार दूसरी बार पहले पायदान पर हैं। उनकी सालाना कमाई 56 मिलियन डॉलर यानी करीब 400 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

स्कारलेट की कमाई में 141 करोड़ का इजाफा

  1. पिछले साल स्कारलेट की कमाई 40.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 259 करोड़ रुपए थे। इस हिसाब से सालभर में उनकी कमाई करीब 141 करोड़ रुपए बढ़ी है। स्कारलेट आखिरी बार मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘एवेंजर्स : एंडगेम’ में दिखाई दी थीं, जो 2796 मिलियन डॉलर (करीब 19994 करोड़ रुपए) के कलेक्शन के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
  2. यह है टॉप 10 की लिस्ट

    रैंक एक्ट्रेस सालाना कमाई
    1. स्कारलेट जोहानसन 56 मिलियन डॉलर (करीब 400 करोड़ रुपए)
    2. सोफिया वरगारा 41.1 मिलियन डॉलर (करीब 294 करोड़ रुपए)
    3. रीज विदरस्पून 35 मिलियन डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपए)
    4. निकोल किडमन 34 मिलियन डॉलर (करीब 243 करोड़ रुपए)
    5. जेनिफर एनिस्टन 28 मिलियन डॉलर (करीब 200 करोड़ रुपए)
    6. कैली कूको 25 मिलियन डॉलर (करीब 179 करोड़ रुपए)
    7. एलिजाबेथ मॉस 24 मिलियन डॉलर (करीब 172 करोड़ रुपए)
    8. मर्गोट रॉबी 23.5 मिलियन डॉलर (करीब 168 करोड़ रुपए)
    9. चार्लीज़ थेरोन 23 मिलियन डॉलर (करीब 164 करोड़ रुपए)
    10. एलेन पोम्पो 22 मिलियन डॉलर (करीब 157 करोड़ रुपए)