भोपाल TIO
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का आज दिल्ली में निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहीं थीं और दिल्ली में ही उनका इलाज चल रहा था।
मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और उनके बेटे अजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है। मां की मौत की जानकारी मिलते ही अजय सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।