TIO भोपाल
उत्तरप्रदेश के कुख्यात बदमाश विकास दुबे का आज सुबह कानपुर के पास एनकाउंटर हो गया। उसके मारे जाते ही मध्यप्रदेश की राजनीति में फिर से घमासान मच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाते हुए कहा- जिसका शक था वह हो गया। अब राजनीतिक राज पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। उसके सरेंडर से लेकर एनकाउंटर तक की कार्रवाई संदेह के घेरे में है। उसकी सीबीआई जांच होनी ही चाहिए।