भेपाल
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने रेल में अन्य यात्रियों के साथ भजन गया है। वह रविवार को विदिशा से भोपाल वापस जा रहे थे। उनके साथ भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव भी मौजूद थे।
शिवराज को अपने बीच पाकर लोग काफी खुश दिखाई दिए। सबने भजन पर नृत्य भी किया। ये पहला मौका नहीं है कि जब उन्हें भजन गाते हुए देखा गया है। इससे पहले भी वह जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण के भजन गाते हुए दिखाई दिए थे। आपको बता दें शिवराज को मध्यप्रदेश में मामा कहकर संबोधित किया जाता है और वो प्रदेश के बेटे-बेटियों को भांजे और भांजियां कहते हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने भजन का ये वीडिया ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, “भारत में रेलवे हमारे जीवन से कितनी जुड़ी हुई है यह इसका प्रमाण है। सफर के दौरान यात्रियों का आपस में मेल-जोल भले ही क्षणिक होता है लेकिन काफी लंबे समय तक याद रह जाता है। धन्य है भारत की संस्कृति, ऐसा एकात्म का भाव सिर्फ हमारे देश में ही आ सकता है।” शिवराज रेल में यात्रियों के बीच पहुंचे और उनके बातचीत की। इलके बाद भजन गाने का माहौल बन गया।