आगरा
उत्तर प्रदेश से शनिवार सुबह दर्दनाक खबर सामने आई है। बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर खंदौली थाना इलाके के पिलीपोखर गांव के पास रात 3.30 बजे हुआ।
हादसा आगरा जिले में हुआ। खंदौली थाना इलाके के पिलीपोखर गांव के पास एक मारुति कार ट्रक में घुस गई। कार सवार सभी लोग महिला की डिलीवरी के लिए ले जा रहे थे।
हादसे में कार सवार दो महिलाओंं समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गर्भवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गर्भवती को पुलिस ने गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सभी मृतक सादाबाद थाना इलाके के विशाबर गांव के बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

