मां की मौत के बाद देश के लिए निभाया फर्ज, दाह संस्कार से पहले मतदान

0
234

सतना

सतना में एक परिवार ने जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा की। यहां एक परिवार की बुजुर्ग मां का निधन हो गया। परिवार ने दाह संस्कार करने से पहले लोकतंत्र के इस महापर्व के प्रति जिÞम्मेदारी निभाना अपना फर्ज़ समझा। परिवार ने मां का अंतिम संस्कार करने से पहले मतदान करना जरूरी समझा।

सतना के पूर्व पार्षद अशोक केसरबानी की मां का सोमवार सुबह निधन हो गया। मां शांति केसरबानी था, वो बुजुर्ग थीं। मां के निधन से परिवार विचलित तो हुआ, लेकिन उसने संयम से काम लिया। पूरे परिवार ने मां का अंतिम संस्कार करने से पहले मतदान करने का फैसला किया। पूरा परिवार सतना के टिकुरिया टोला आया और पूरी शांति और कतार में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार किया। पूरे परिवार ने वोट डाला और फिर सेल्फी खींचकर मतदाताओं को मतदान का संदेश दिया। छतरपुर में पिता के अंतिम संस्कार करने के बाद एक व्यक्ति वोट डालने पहुंचे। कुछ दिन पहले उनके पिता का देहांत हो गया था।

होमगार्ड सैनिक की मौत
बैतूल में मतदान से पहले एक होमगार्ड सैनिक की मौत हो गयी। सैनिक का नाम महेश दुबे है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। होमगार्ड सैनिक का नाम महेश दुबे है। उनकी यहां मतदान केंद्र क्रमांक 60 पर चुनाव ड्यूटी लगी थी। महेश जबलपुर में पदस्थ थे, ड्यूटी पर यहां आए थे। मतदान शुरू होने से पहले सुबह बाथरूम में उनका शव मिला।