गीता के ‘स्वयंवर’ की तैयारियां पूरी, 6 युवकों में से एक को चुनेंगी अपना जीवन साथी

0
431

इंदौर। पाकिस्तान से लौटी गीता के स्वयंवर को लेकर इंदौर में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही 5 राज्यों से आये युवक गीता का दीदार करेंगे और गीता इनमें से एक शख्स को अपना जीवनसाथी चुनेगी। गीता ने अपने जीवनसाथी के लिए कुछ सपने संजोए हैं। जिसमें वह उसके माता-पिता को ढूंढने में उसकी मदद करेंगे। वहीं उसे साइन लैंग्वेज भी आना भी जरूरी है। पाकिस्तान से आई गीता जल्द ही 7 वचन और सात फेरों में बनने जा रही है। इसके लिए गीता के स्वयंवर की तैयारी की गई है।
Geeta’s ‘Swayamvar’ preparations are ready, one of the 6 young men will choose their own life partner
शुरूआती दौर में 27 आवेदनों का किया गया चयन
दरअसल, सोशल साइट्स पर गीता के स्वयंवर को लेकर कुछ दिनों पहले मूक बधिर संस्थान से जुड़े ज्ञानेंद्र पुरोहित और उनकी पत्नी मोनिका पुरोहित ने एक विज्ञप्ति प्रसारित की थी। जिसको लेकर सैकड़ों आवेदन गीता से शादी के लिए आए थे। जिसमें से 27 आवेदनों का शुरूआती दौर में चयन किया गया।

एमपी-यूपी समेत कई राज्यों से आये रिश्ते
इन 27 आवेदनों को विदेश मंत्रालय द्वारा इंदौर कलेक्टर को भेजे गए और इंदौर कलेक्टर की निगरानी में गोपनीय रूप से सीता को तीन लड़कों के रिश्ते दिखाए गए। जिनमें से 14 लड़कों का चुनाव किया गया। वर का चुनाव किए जाने वाले लड़कों में सात मुख बधिर हैं। दो विकलांग हैं और 6 सामान्य वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। चयनित होने वाले युवक मध्यप्रदेश बिहार उत्तरप्रदेश दक्षिण भारत सहित एक अन्य राज्य से ताल्लुक रखते हैं।

तनख्वाह-हैसियत का भारत सरकार लगाएगी पता
गीता को पसंद करने वाले युवकों में एक युवक व्यापार जगत से जुड़ा है, जिसका सालाना पैकेज लाखों रुपये बताया जा रहा है। वहीं इसके अलावा अलग-अलग पेशों से जुड़े युवकों ने भी आवेदन किया है। आवेदन करने वाले युवकों की तनख्वाह और हैसियत का भारत सरकार पता लगाएगी। अब भारत सरकार के हाथ में है गीता के माता-पिता होने का फर्ज अदा करें।

कुंडली के बदले साइन लैंग्वेज को दी प्राथमिकता
जैसे ही गीता लड़के का चयन करती है, वैसे ही भारत सरकार के अधिकारी उस लड़के की तफ्तीश में जुट जायेंगे, ताकि गीता को उसके वर के रूप में एक सुरक्षित हाथ मिल सके। वहीं गीता की शादी को लेकर कुंडली को प्राथमिकता नहीं दी गई है, बल्कि साइन लैंग्वेज उसके वर को आना जरूरी है। 7 और 8 जून को गीता दो चरण में अपने वर का चुनाव करेगी।

14 लड़कों में से किसकी दुल्हनिया बनेगी गीता
इस दौरान इंदौर के परदेसी पुरा इलाके में गीता के वर चुनाव के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। जहां दो चरणों में लड़कों को गीता को दिखाया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा की इन 14 लड़कों में से गीता किसे अपना जीवन साथी चुनती है। गीता को वर से ज्यादा इंतजार है माता-पिता का, इस बार नासिक के एक परिवार ने दावा किया है कि, गीता उनकी बेटी है। वहीं मूक बधिर संस्थान ने नासिक के दंपत्ति पर संभावना जताई है।