अच्छी खबर: मंत्रालय का निर्णय, अब कहीं भी पासपोर्ट के लिए कर सकते हैं आवेदन

0
233

भोपाल। विदेश में नौकरी और पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि विदेश मंत्रालय ने अपने ही निवास क्षेत्र से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की बाध्यता खत्म कर दी है। इस बदलाव के बाद अब आप देश के किसी भी शहर के पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे, चाहे आप भले ही किसी दूसरे शहर के बाशिंदे हों।
Good news: Ministry’s decision, now can apply for passport anywhere
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हाल ही में दिल्ली में संपन्न हुई विदेश मंत्रालय की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस निर्णय से देश के उन लाखों युवाओं की परेशानी दूर हो जाएगी जो कि पढ़ाई या नौकरी के लिए अपने घर से दूर दूसरे शहरों में निवास कर रहे हैं।

बता दें कि विदेश मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से यह संशोधन लागू कर दिया है। एक क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि अब कोई भी आवेदक अपनी इच्छानुसार संबंधित शहर में आवेदन दे सकेगा। पासपोर्ट कार्यालय आवेदक के गृह जिले से दस्तावेजों का सत्यापन करा लेगा। संबंधित शहर से पुलिस सत्यापन रिपोर्ट भी बुला ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बदलाव से आवेदकों को काफी सुविधा होगी।