आलोक दुश्यंत के काव्य संग्रह “समतल कोई ज़मीन नहीं” का भव्य लोकार्पण

0
5

TIO भोपाल

साहित्य प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में वरिष्ठ कवि आलोक दुश्यंत के नवीन काव्य संग्रह “समतल कोई ज़मीन नहीं” का लोकार्पण समारोह 14 मार्च 2026, सायं 6:00 बजे पलाश रेसिडेंसी, टीटी नगर स्टेडियम के पास, भोपाल में आयोजित हुई।

इस गरिमामय आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजय बहादुर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री इक़बाल मसूद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ता-द्वय के रूप में श्री पंकज सुबीर तथा डॉ. आज़म ने काव्य संग्रह पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका विदुषी भारती विश्वनाथन की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही स्मिता गोयंदे ‘ग़ज़ल’ द्वारा सितार और ग़ज़ल की संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिससे यह साहित्यिक संध्या और अधिक सरस व यादगार बन गई।

कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने आलोक दुश्यंत के इस नवीन काव्य संग्रह के विमोचन के साथ-साथ एक समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों एवं उपस्थित जनों के लिए स्नेहिल रात्रि-भोज की भी व्यवस्था की गई।