गृहमंत्री ने भाजपा पर किया पलटवार, कहा- दलित की हत्या पर अब क्यों चुप हैं पूर्व सीएम

0
267

भोपाल। रतलाम के आरएसएस कार्यकर्ता हिम्मत पाटीदार की कथित हत्या के षड़यंत्र के खुलासे पर गृहमंत्री बाला बच्चन ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने सवाल किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा दलित की हत्या पर चुप क्यों हैं। चौहान ने ट्वीट क्यों नहीं किया। गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि षड़यंत्र में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होगी। बच्चन ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में यह बात कही। उन्होंने बताया कि रतलाम और मंदसौर की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी आरएसएस और भाजपा के हैं। जल्द ही बड़वानी के बलवाड़ी की हत्या के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Home Minister said on the BJP, “Why are the silent on the assassination of Dalit former CM
मंदसौर के मामले में भाजपा कार्यकर्ता मनीष बैरागी की गिरफ्तारी हुई और रतलाम में आरएसएस कार्यकर्ता हिम्मत पाटीदार ने अपनी ही हत्या का षड़यंत्र रचा। जो लाश मिली थी वो दूसरे व्यक्ति की निकली। हिम्मत पाटीदार जीवित है। गृहमंत्री ने कहा कि षड़यंत्र में जो भी आरोपी शामिल हैं, सभी पर पुलिस कार्रवाई होगी। कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेताओं के धरना, प्रदर्शन और पुतला दहन को लेकर बच्चन ने कहा कि अब शिवराज सिंह और भाजपा नेता दलित की हत्या पर धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर जब शिवराज सरकार से सवाल किए जाते थे तो उनके जवाब ही नहीं दिए जाते थे।

जांच कमेटी बनाएंगे
गृहमंत्री से जनसंपर्क विभाग के विज्ञापन घोटाले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कमेटी बनाकर जांच कराएंगे। जो भी दोषी होंगे कार्रवाई करेंगे। बच्चन ने कर्जमाफी में सामने आ रही गड़बड़ी को लेकर कहा कि पूर्व सरकार के समय बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं जो अब सामने आ रहे हैं।