शिवराज के मंत्री का कमलनाथ पर निशाना: बोले 70 साल का बुजुर्ग कैसे फूंकेगा पार्टी में जान

0
435

भोपाल। मप्र में संगठन स्तर पर परिवर्तन के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बयानबाजी में सरकार के मंत्री भी कहां पीछे रहने वाले हैं। इसी बीच सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लाल सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि मरी हुई कांग्रेस 70 साल के बुजुर्ग के माध्यम से पार्टी में जान फूंकने का प्रयास करना चाहती है।
Aam Aadmi at Kamal Nath: How did the 70-year-old elder sway in the party?
मंत्री लाल सिंह ने कहा है कि यह वही कांग्रेस है जिसने बयान दिया था कि गरीब अब तीन समय भोजन करने लगे हैं इसलिए देश में अनाज की कमी होने लगी है। जिनके लिए गरीब कोई मायने नहीं रखता तो मप्र क्या रखेगा। वहीं कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सांसद कमलनाथ की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि मरी हुई कांग्रेस 70 साल के बुजुर्ग के माध्यम से पार्टी में जान फूंकने का प्रयास करना चाहती है।

वहीं लाल सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि हमारे पास एक ऐसा मुख्यमंत्री है जो गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी या अन्य सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं। एक बार नहीं तीन बार जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रति विश्वास जताया है। ऐसा ही नेतृत्व जनता को मप्र में फिर चाहिए जो जनता का विश्वास बनाये रखे।