जम्मू कश्मीर के बड़गाम में विमान एमआई 17 क्रैश में शहीद हुए कानपुर के दीपक पाण्डेय का शव शुक्रवार को उसके घर पहुंचा।शव के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में विमान एमआई 17 क्रैश में शहीद हुए कानपुर के दीपक पाण्डेय का शव शुक्रवार को उसके घर पहुंचा। शव के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। घर में शहीद के अंतिम दर्शन के बाद शहीद का शव अंतिम संस्कार के लिए गंगा किनारे सिद्धनाथ घाट पहुंचा। यहां पर भारत माता के उद्घोष के साथ शहीद का शव पंचतत्व में विलीन हो गया। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। शहीद को मुखाग्नि मौसेरे भाई प्रकाश ने दी। हालांकि शहीद का शव गुरुवार को देर शाम ही आ गया था और सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल में रखा गया था।जम्मू कश्मीर के बड़गाम में वायुसेना के हेलीकॉप्टर एमआई 17 क्रैश में कानपुर के शहीद दीपक पांडेय का पार्थिव शरीर शुक्रवार को जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया।

लगभग एक घंटा तक शहीद का पार्थिव शरीर परिजनों और शहरवासियों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।यहां पर महापौर प्रमिला पाण्डेय, विधायक नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा, महेश त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, महामंत्री सुनील बजाज, कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव, एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव के साथ प्रशासनिक और वायुसेना के अफसरों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर नम आंखों के बीच पुष्पचक्र अर्पित किया। पुलिस और सेना की सशस्त्र टुकड़ी ने शोकधुन बजाकर शहीद के प्रति सम्मान प्रकट किया। शहीद के अन्तिम यात्रा में सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल से लेकर मंगला विहार और वहां से सिद्धनाथ घाट तक लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में तिरंगा लिए हजारों युवाओं ने पूरे रास्ते पाकिस्तान मुर्दाबाद वंदेमातरम का नारा लगा घाट पर भी नम आखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।