बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दलित उट वाले बयान के बाद चुनाव नतीजों से पहले ही सरकार बनाने की संभावनाओं पर मंथन शुरू हो गया है। न्यूज चैनल टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में सरकार बनाने को लेकर जोड़तोड़ शुरू हो गया है। कांग्रेस ही नहीं बीजेपी के नेताओं ने भी जेडीएस चीफ एचडी देवगौड़ा से संपर्क किया है। दरअसल, एग्जिट पोल्स में बहुमत न मिलता देख चीफ मिनिस्टर सिद्धारमैया ने कहा है कि हाईकमान अगर किसी दलित नेता को इस पद पर बिठाना चाहता है तो वह मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को तैयार हैं। इसे कांग्रेस की ओर से जेडीएस को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
In Karnataka, manipulations of government formation begin: Congress runs Dalit CM’s bets
आपको बता दें कि चुनाव बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल्स में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ज्यादातर सर्वे ने चुनाव में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर बताया है। ऐसे में सिद्धारमैया के बयान को कांग्रेस का दलित सीएम का दांव माना जा रहा है। हालांकि जेडीएस ने साफ कहा है कि नतीजों का इंतजार किया जाएगा। पार्टी चीफ और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने कहा कि अभी कुछ कहना ठीक नहीं, हम नतीजों का इंतजार करेंगे।
अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हुई हैं। क्या कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के रूप में अपना आखिरी गढ़ बचाने में कामयाब हो पाएगी? क्या बीजेपी का कांग्रेस मुक्त अभियान कर्नाटक में कमल खिलाने में सफल होगा या फिर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस कोई कमाल दिखाएगी? इन सवालों के जवाब अगले 24 घंटों में मिल जाएंगे।
क्या खड़गे को उट बनाएगी कांग्रेस?
उधर, कांग्रेस की ओर से खड़गे को कर्नाटक का सीएम बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि जो भी कांग्रेस हाईकमान कहेगा, वह मुझे मंजूर होगा। अगर बहुमत नहीं आएगा तो उस वक्त सोचेंगे। एक सवाल के जवाब में खड़गे ने कलबुर्गी में पत्रकारों से कहा कि मेरे दलित होने के कारण नहीं बल्कि पार्टी मुझे अगर मेरी वरिष्ठता को देख सीएम का पद आॅफर करेगी तो मेरे लिए यह खुशी की बात होगी।
बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना
उधर, बीजेपी नेता सदानंद गौड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सिद्धारमैया के बयान से साफ है कांग्रेस यह मान चुकी है कि वह कर्नाटक में हार रही है। गौड़ा ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस मिलकर भी 100 के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी। वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि नतीजे आने में अभी एक दिन बचा है। यह साफ है कि कर्नाटक में जोड़तोड़ नहीं बल्कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

