मध्यप्रदेश में 26 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस आगे

0
361

भोपाल

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है जिसमें 26 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 3 सीट पर कांग्रेस आगे है।

10.45 AM: इंदौर में मंत्री जीतू पटवारी के क्षेत्र बिजलपुर से भी कांग्रेस हार गई, राउ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 21 हजार की लीड है। मंदसौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को 124589 मत प्राप्त हुए वहीं के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को 73822 मत प्राप्त हुए इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने 50767 मतों से आगे चल रहे हैं, मन्दसौर संसदिय क्षेत्र में 205619 मतों की गणना हो चुकी है।

10.40 AM: आदिवासी बाहुल्य संसदीय सीट शहडोल में भाजपा की हिमाद्रि सिंह लगातार बढ़त बनाई हुई हैं। पहले राउंड से ही आठो विधानसभा में भाजपा लीड कर रही है जो पांचवे राउंड तक बरकरार है। पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, कोतमा, जैतपुर, जयसिंहनगर, बाधवगढ़, मानपुर और बड़वारा सीट में भाजपा की हिमाद्रि सिंह लगभग 1 लाख से ज्यादा मतों से बढ़त बनाये हुए है। उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया 87000 वोटों से आगे, कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय ने हार मानी, मतगणना केंद्र से निकले घर की ओर। 73676 मतों से खंडवा में अरुण यादव भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान से पीछे चल रहे हैं।

10.35 AM: इंदौर में 6 राउंड के बाद भाजपा के शंकर लालवानी एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे।

10.30 AM: भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना मौन व्रत खत्म कर दिया। उन्हें भोपाल में लगातार बढ़त मिल रही है। मौन व्रत खत्म करने के बाद उन्होंने सबसे पहले जय श्री राम के नारे लगाए। खंडवा से भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान 49000 वोट से आगे निकल गए हैं। रीवा जनार्दन मिश्रा 7759 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ से आगे चल रहे हैं। इंदौर में बीजेपी कार्यालय के बाहर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम लोगों को चुनाव परिणाम देखने के लिए दो स्क्रीन लगवाई गई है। इस स्क्रीन पर परिणाम देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा है। बीजेपी को शुरुआती रूझान में बढ़त मिलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भाजपा कार्यालय व नेहरू स्टेडियम के बाहर लग गया है।

10.20 AM: दमोह लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल 49215 से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को अभी तक मिले 86215 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह को मिले 37123 वोट मिले हैं। मंडला संसदीय क्षेत्र में भाजपा के फग्गन सिंह 5207 वोटों से आगे हुए। बुंदेलखंड की चार सीटों पर भाजपा के दमोह में प्रहलाद पटेल, सागर में राजबहादुर सिंह, खजुराहो में वीडी शर्मा और टीकमगढ़ में वीरेंद्र खटीक आगे चल रहे हैं। उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया 72 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक की मतगणना के मुताबिक बालाघाट में भाजपा 17982 वोटों से आगे।

10.15 AM: मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 17 हजार मतों से आगे, मीनाक्षी नटराजन पहले राउंड से ही पीछे चल रही है। विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा 48 हजार और सागर से 23 हजार वोटो से आगे। सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर 13786 वोटों से आगे। भोपाल में भाजपा की प्रज्ञा को 43499 वोट, कांग्रेस के दिग्विजय को 36035 वोट मिले। 25000 वोट से प्रज्ञा सिंह आगे चल रही है। सागर सीट से भाजपा 23 हजार से आगे है। बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी 19075 वोटों से आगे चल चल रहे हैं।

10.10 AM: उज्जैन से भाजपा के अनिल फिरोजिया को 71577 वोट मिले, कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय को 42512 वोट मिले हैं। भाजपा यहां अभी 29065 वोटों से आगे चल रही है।

9.55 AM: बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र में प्रारंभिक रूझानों में भाजपा को 14,429 वोट मिले, कांग्रेस को 14,181 वोट मिले। निर्दलीय बोधसिंह भगत को 164 वोट मिले। जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र के 33052 वोटों की हुई गिनती पूरी। गुना-शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया 7637 वोटों से पीछे चल रहे हैं। सीधी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक 12000 मतों से आगे चल रही हैं, कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल पीछे चल रहे हैं।

9.45 AM: खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान से दूसरे राउंड के बाद 21707 से आगे चल रहे हैं।गुना लोकसभा सीट पर अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभा से 1288 वोटों से सिंधिया पीछे चल रहे हैं। भाजपा को तीनों विधानसभा क्षेत्र के पहले राउंड में 11216 मत मिले और कांग्रेस को 9928 मिले। उज्जैन में 11433 वोट से भाजपा के अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं। विदिशा रायसेन से भाजपा के रमाकांत भार्गव 31471 मतों से आगे। बड़वानी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के गजेंद्र पटेल 27022 वोटों से आगे चल रहे हैं। भोपाल में मध्य और उत्तर विधानसभा में दिग्विजय सिंह आगे, इसके अलावा बाकी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर आगे चल रही हैं।

9.30 AM: राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर को राजगढ़ में 57656 वोट मिले, कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 24465 मिले, भाजपा 33191 मतों से आगे। जबलपुर से भाजपा के राकेश सिंह पहले चक्र में 35 हजार वोट से आगे रहे फिर दूसरे राउंड में ये 54000 वोटों से आगे चल रहे हैं। होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदी क्षेत्र की गाडरवारा सीट से दूसरे राउंड की स्थिति में भाजपा प्रत्याशी राव उदय प्रताप सिंह 11870 वोट से आगे चल रहे हैं, यहां कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को 3839 वोट मिले।

9.20 AM: बड़वानी जिले की चारों विधानसभा में खरगोन लोकसभा सीट बीजेपी के प्रत्याशी गजेंद्र पटेल 17862 वोट से आगे। अनूपपुर में शहडोल लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी हिमाद्रि सिंह लगभग 27 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस के प्रमिला सिंह से आगे चल रही हैं। होशंगाबाद के दूसरे राउंड में सुहागपुर विधानसभा के वोटों की काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी राव उदय प्रताप को 5032 वोट मिले। बैतूल सीट की टिमरनी विधानसभा से भाजपा के दुर्गादास उइके 2350 वोटों से आगे। टीकमगढ़ सीट पर मतगणना का पहला राउंड हुआ पूरा भाजपा से वीरेंद्र कुमार खटीक 7000 वोटों से आगे।

भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह के लिए किया जा रहा है हवन।

9.15 AM: खजुराहो सीट के बहोरीबंद में पहले राउंड में भाजपा को 3860 वोट और कांग्रेस को 6973 वोट मिले। मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता दूसरा राउंड में 11200 वोट से आगे चल रहे हैं आगे।

विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के रमाकांत भार्गव 14116 मतों से आगे। भाजपा के रमाकांत भार्गव को 24291 मत और कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल को 10175 मत मिले।

9.12 AM: इंदौर भाजपा के भाजपा के शंकर लालवानी विधानसभा एक में 17000 मतों से आगे जो सबसे बड़ी बढ़त है। वहीं विधानसभा 3 में मात्र 170 वोटों से आगे। होशंगाबाद के सिवनी मालवा विधानसभा की दूसरे दूसरे राउंड की स्थिति सामने आ चुकी है बीजेपी के प्रत्याशी राव उदय प्रताप सिंह 11181 वोटों से आगे कांग्रेस के दीवान शैलेंद्र सिंह को 3548 वोट मिले।

9.10 AM: इंदौर के सांवेर क्षेत्र से भाजपा 2813 वोटों से आगे। राऊ क्षेत्र में भाजपा को 9029 वोट और कांग्रेस को 1713 वोट मिले।

9.10 AM: आगर में दूसरा राउंड में सुसनेर से बीजेपी आगे कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 2298और बीजेपी के रोडमल राठौर को 5063 वोट। 4817 मत से आगे बीजेपी

9.09 AM: बैतूल-हरदा-हरसूद सीट के 4 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम से आगे चल रहे हैं। वे 5144 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम हरदा विधानसभा क्षेत्र से पहले चरण में 668 मतों से आगे चल रहे हैं। बैतूल में अभी डाक मतपत्रों की गिनती शुरू नहीं हो पाई है। विदिशा की कुरवाई विधानसभा से सागर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी 4077 वोटों से आगे। विदिशा की सिरोंज विधानसभा से जो सागर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है यहां से भाजपा प्रत्याशी 1358 वोटों से आगे।

9.00 AM: शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह 1700 वोटों से आगे चल रही हैं। शहडोल की दोनों विधानसभा जयसिंहनगर और जैतपुर में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमिला सिंह को पीछे छोड़ा।

8.59 AM : गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी उमीदवार से पीछे चल रहे हैं।

8.58 AM :दमोह पथरिया हटा और जबेरा विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी 7000 वोटों से आगे।

8.57 AM : छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कमलनाथ 1100 मतों से आगे चल रहे हैं। होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में बीजेपी 20234 वोटों से आगे इसमें रायसेन के उदयपुरा विधानसभा सीट का आंकड़ा शामिल नहीं है।

8.55 AM : खरगोन लोकसभा के महेश्वर विधानसभा में पहले चरण की गिनती में मुजाल्दा आगे।

8.52 AM : बड़वानी में खरगौन के भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पटेल आगे, बड़वानी की 4 विधानसभा में 9276 की बढ़त। छिंदवाड़ा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी नत्थन शाह वरेती आगे। चौरई और परसिया में भी चल रहे हैं आगे।

8.50 AM : देवास के आगर-मालवा क्षेत्र में मत गणना में भाजपा 2052 वोटों से आगे। शाजापुर में पहले राउंड में कांग्रेस के प्रहलाद टिपानिया को 2003 वोट मिले और महेंद्र सिंह सोलंकी को 4841 वोट मिले।

8.49 AM : पहले राउंड में देवास लोकसभा में बीजेपी 2241 वोट से आगे। चित्रकूट मैहर सतना विधानसभा में भाजपा आगे। अमरपाटन में 400, नागौद में 1835, रैगाव में 2000 वोटों से भाजपा आगे।

8.49 AM : पहले राउंड में देवास लोकसभा में बीजेपी 2241 वोट से आगे।

8.49 AM : विदिशा के कुरवाई में भाजपा 1800 वोटों से आगे। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया को 6000 हजार वोट की लीड। सतना में भाजपा के गणेश सिंह पहले राउंड में 6000 के लगभग आगे।

8.30 AM : भोपाल में साध्वी प्रज्ञा के लिए संस्कृति बचाओ मंच द्वारा यज्ञ और हवन किया जा रहा है।

8.25 AM : रतलाम शहर से 2825 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं जावरा से भाजपा प्रत्याशी 25 वोटों से आगे हैं।

8.20 AM : इंदौर में दो नंबर विधानसभा में भाजपा के शंकर लालवानी 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं। क्षेत्र नंबर पांच में 14 में से 13 बूथ पर पंकज संघवी पीछे, सिर्फ पंचम की फेल बूथ पर संघवी आगे रहे।

8.05 AM : इंदौर लोकसभा सीट का स्ट्रांग रूम खुलने के बाद यहां डाक मतपत्रों की गणना शुरू हो गई।

8 AM : खरगोन पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम से गणना के लिए ईवीएम ले जाई गई।

मध्‍यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर सबकी नजरें हैं। प्रदेश के 51 जिलों में मतगणना स्थलों पर 292 कक्षों में मतगणना जारी। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है। डाक मतपत्रों को गिनने के लिए 19 कमरे अलग से तैयार किए गए हैं। 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी मतगणना के काम को अंजाम दे रहे हैं।मतगणना के लिए सबसे ज्यादा 21 टेबलें कटनी में लगाई गई हैं। इस वजह से सबसे पहले मतगणना का काम इसी जिले में पूरा होगा। मतगणना और मतगणना स्थल पर नजर रखने के लिए 1800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कमलनाथ, दिग्विजय, तोमर, सिंधिया सहित दिग्गजों की सियासी किस्मत का फैसला आज

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में खड़े हुए दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। अब तक सांसद का चुनाव लड़ने वाले कमलनाथ ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद रिक्त छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ है। 16 साल बाद भोपाल से चुनावी रण में उतरे हैं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके मुकाबले में भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (मुरैना) और डॉ. वीरेंद्र कुमार (टीकमगढ़) और गुना से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाग्य का फैसला भी आज हो जाएगा।