घाटी के पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आज फिर दो आतंकियों को किया ढेर

0
230

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के तिकून में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इससे पहले शुक्रवार शाम भी पुलवामा के ही त्राल गांव में सुरक्षाबलों ने एक जैश आतंकी को मार गिराया था। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद इलाके में घेराबंदी कर सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है।
In the Pulwama valley of the Valley, the success of the security forces, today again made two terrorists a heap
साउथ कश्मीर के तिकून गांव में शनिवार सुबह जवानों ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद घेराबंदी की थी। दोनों ओर से फायरिंग शुरू होने के बाद मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद भी हुए हैं। इससे पहले त्राल में भी एक आतंकी को ढेर किया गया था।

बता दें, शुक्रवार को सुरक्षाबलों द्वारा त्राल इलाके के घेरने व तलाशी अभियान शुरू करने के दौरान आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी करने पर मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी ढेर किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल आॅपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ इस मुठभेड़ में शामिल थे।