आतंकी हमले के बाद तिहाड़ जेल में कश्मीरी कैदियों की बढ़ी सुरक्षा

0
294

नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रृद्धांजलि देने के लिए तिहाड़ जेल में भी कैदियों ने दो मिनट का मौन रखा। साथ ही जेल में बंद कश्मीरी कैदियों की सुरक्षा में इजाफा भी किया गया। डर है गुस्से में कुछ कैदी कहीं इनके उपर हमला ना कर दें। पुलवामा में जवानों के काफिले पर हुए अटैक के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं। हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि आमतौर पर कश्मीरी कैदियों को अन्य कैदियों से अलग ही रखा जाता है। इसमें भी खासतौर से कश्मीरी आतंकियों को। लेकिन अब सीआरपीएफ के जवानों के साथ हुई इस घटना के बाद यहां और चौकसी बढ़ाने के आदेश दे दिए गए हैं। ताकि जेल के अंदर किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगड़ने ना पाए।
Increased security of Kashmiri prisoners in Tihar Jail after terror attack
कैदियों की सुरक्षा बढ़ाई गई
जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल के अंदर जो भी कैदी बंद हैं। भले ही वह कोई आतंकवादी हो या फिर किसी छोटी-मोटी चोरी के जुर्म वाला। इन सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है। उन्हें सजा देने का काम अदालतों का है। जब तक यह लोग जेल के अंदर हैं तब तक हमारी यह भी डयूटी है कि कोई कैदी किसी दूसरे कैदी को किसी भी तरह का कोई नुकसान ना पहुंचा दे। इसी बात को देखते हुए कश्मीरी कैदियों की सुरक्षा में और बढ़ावा किया गया है।

कैदियों पर जेल प्रशासन की सख्त नजर
बताया जाता है कि कुछ कश्मीरी कैदी मिक्स करके रखे गए थे। इन्हें भी अलग किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न ना होने पाए। फिलहाल जेल में इस बात पर भी खास नजर रखी जा रही है कि कौन-कौन कैदी इस हमले का पक्ष लेते हुए किसी तरह की गैर कानूनी गतिविधि को अंजाम देना चाहते हैं।