IND VS BAN 1st test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 493/6; बांग्लादेश पर 343 रन की बढ़त बनाई

0
294

TIO

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहली पारी में 6 विकेट पर 493 रन बना लिए। शुक्रवार को मयंक अग्रवाल ने करियर के 8वें टेस्ट में दूसरा दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 330 गेंद पर 243 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 86, चेतेश्वर पुजारा ने 54 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 60 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा अबु जायेद ने 4 विकेट लिए। इससे पहले बांग्लादेश पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई। इस लिहाज से भारत ने 343 रन की बढ़त बना ली।

मयंक को मेहदी हसन ने अपनी गेंद पर अबु जायेद के हाथों कैच आउट कराया। मयंक ने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। रहाणे करियर का 21वां अर्धशतक लगाकर आउट हुए। उन्हें जायेद ने तैजुल इस्लाम के हाथों कैच कराया। कप्तान विराट कोहली शून्य पर अबु जायेद ने एलबीडब्यू किया। भारत के शुरुआती तीनों विकेट जायेद ने लिए। चेतेश्वर पुजारा अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक लगाकर आउट हुए। उन्हें जायेद ने सैफ हसन के हाथों कैच आउट कराया।

मयंक का पिछली पांच पारियों में दूसरा दोहरा शतक

भारतीय ओपनर मयंक ने दोनों दोहरे शतक पिछली पांच पारियों में लगाए हैं। मयंक ने पिछला दोहरा शतक इसी साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में लगाया था। उन्होंने यह दोनों शतक घरेलू मैदान पर और टेस्ट की पहली पारी में लगाए हैं।

मयंक का पिछले 5 टेस्ट की पहली पारी में स्कोर

किसके खिलाफ कहां कब स्कोर
बांग्लादेश इंदौर 14 नवंबर 243
दक्षिण अफ्रीका रांची 19 अक्टूबर 10
दक्षिण अफ्रीका पुणे 10 अक्टूबर 108
दक्षिण अफ्रीका विशाखापट्टनम 2 अक्टूबर 215
वेस्टइंडीज किंग्सटन 30 अगस्त 55

मयंक का शुरुआती 12 पारियों में दूसरा दोहरा शतक, ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा

खिलाड़ी देश पारी
विनोद कांबली भारत 5
मयंक अग्रवाल भारत 12
सर डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया 13
लॉरेंस रोवे वेस्टइंडीज 14
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 15

कोहली दो साल बाद घरेलू मैदान पर शून्य पर आउट

कोहली 8 पारी बाद शून्य पर आउट। उन्हें पिछली बार सितंबर 2019 में वेस्टइंडीज के केमार रोच ने किंग्सटन में आउट किया था। कोहली घरेलू मैदान पर तीन बार शून्य पर आउट हुए। उन्हें आखिरी बार नवंबर 2017 में खेले गए कोलकाता टेस्ट में श्रीलंका के सुरंगा लकमल ने आउट किया था। कोहली अपने टेस्ट करियर में 10वीं बार बगैर खाता खोले आउट हुए हैं।

बांग्लादेश के आखिरी 5 विकेट 10 रन के भीतर गिरे

गुरुवार को बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम की ओर से मुशफिकुर रहीम ने 43 और मोमिनुल हक ने 37 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के आखिरी 5 विकेट 10 रन के भीतर गिरे, जबकि उनके 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि ईशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को 2-2 सफलता मिली।

स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मयंक अग्रवाल कै. जायेद बो.मेहदी 243 330 28 8
रोहित शर्मा कै. लिटन दास बो. जायेद 6 14 1 0
चेतेश्वर पुजारा कै. सैफ हसन बो. जायेद 54 72 9 0
विराट कोहली एलबीडब्ल्यू बो. जायेद 0 2 0 0
अजिंक्य रहाणे कै. तैजुल बो. जायेद 86 172 9 0
रविंद्र जडेजा नाबाद 60 76 6 2
ऋद्धिमान साहा बोल्ड बो. इबादत 12 11 2 0
उमेश यादव नाबाद 25 10 1 3

रन : 493/6, ओवर : 114, एक्स्ट्रा : 7.

विकेट पतन : 14/1, 105/2, 119/3, 309/4, 432/5, 454/6.

गेंदबाजी : इबादत हुसैन: 31-5-115-1, अबु जायेद: 25-3-108-4, तैजुल इस्लाम: 28-4-120-0, मेहदी हसन: 27-0-125-1, महमूदुल्लाह: 3-0-24-0.

स्कोरकार्ड : बांग्लादेश पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
शादमान इस्लाम कै. साहा बो. शर्मा 6 24 1 0
इमरुल कायेस कै. रहाणे बो. यादव 6 18 1 0
मोमिनुल हक बोल्ड बो. अश्विन 37 80 6 0
मो. मिथुन एलबीडब्ल्यू बो. शमी 13 36 1 0
मुशफिकुर रहीम बोल्ड बो. शमी 43 105 4 1
महमूदुल्लाह बोल्ड बो. अश्विन 10 30 1 0
लिटन दास कै. कोहली बो. शर्मा 21 31 4 0
मेहदी हसन एलबीडब्ल्यू बो. शमी 0 1 0 0
तैजुल इस्लाम रन आउट (जडेजा/साहा) 1 7 0 0
अबु जायेद नाबाद 7 14 0 0
इबादत हुसैन बोल्ड बो. यादव 2 5 0 0

रन : 150 ऑलआउटओवर : 58.3, एक्स्ट्रा : 4.

विकेट पतन : 12/1, 12/2, 31/3, 99/4, 115/5, 140/6, 140/7, 140/8, 148/9, 150/10.

गेंदबाजी : ईशांत शर्मा: 12-6-20-2, उमेश यादव: 14.3-3-47-2, मो. शमी: 13-5-27-3, रविचंद्रन अश्विन: 16-1-43-2, रविंद्र जडेजा: 3-0-10-0.