IND VS SA 1st Test: पहले दिन भारत का स्कोर 202 रन, बतौर ओपनर रोहित का पहला टेस्ट शतक

0
406

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 202 रन बना लिए हैं। टेस्ट के पहले दिन बुधवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली बार ओपनिंग करने वाले रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दिन का खेल खत्म होने तक रोहित 115 और मयंक 84 रन बनाकर नाबाद थे। बारिश और खराब रोशनी के कारण चायकाल के बाद खेल नहीं हो सका।

भारतीय ओपनर्स ने 24 पारियों के बाद शतकीय साझेदारी की। पिछली बार अफगानिस्तान के खिलाफ 2018 में बेंगलुरु में शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय साझेदारी की थी। रोहित ने करियर का चौथा शतक लगाया।  रोहित ने 10 पारियों के बाद 100+ रन बनाए। उन्होंने पिछला शतक श्रीलंका के खिलाफ 2017 में नागपुर के मैदान पर लगाया था। दूसरी ओर, मयंक ने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।

रोहित

रोहित ओपनर के तौर पर पहली पारी शतक लगाने वाले चौथे भारतीय

बल्लेबाज स्कोर किसके खिलाफ जगह साल
शिखर धवन 187 ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2013
लोकेश राहुल 110 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2015
पृथ्वी शॉ 134 वेस्टइंडीज राजकोट 2018
रोहित शर्मा 100* दक्षिण अफ्रीका विशाखापट्टनम 2019

लंच तक भारत ने 91 रन बनाए थे

पहली पारी में टीम इंडिया ने लंच तक बिना किसी नुकसान के 91 रन बनाए लिए थे। रोहित 52 और मयंक 39 रन बनाकर नाबाद थे। इसके बाद दूसरे सत्र में चायकाल तक दोनों खिलाड़ियों ने स्कोर में 111 रन और जोड़े। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज दोनों सत्र में प्रभाव नहीं डाल सके।

मयंक

दक्षिण अफ्रीका एशिया में लगातार 8वें टेस्ट में टॉस हारा

दक्षिण अफ्रीकी टीम एशिया में लगातार 8वें टेस्ट में टॉस जीतने में नाकाम रही।विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत का ये तीसरा मुकाबला और दूसरी टेस्ट सीरीज है। इससे पहले उनसे दो टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराया था। टीम इंडिया टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में पहले स्थान पर है।

स्कोरकार्ड: भारत पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मयंक अग्रवाल नाबाद 84 183 11 2
रोहित शर्मा नाबाद 115 174 12 5

रन : 202/0, ओवर : 59.1, एक्स्ट्रा : 3.

विकेट पतन : वर्नोन फिलैंडर: 11.1-2-34-0, कगिसो रबाडा: 13-5-35-0, केशव महाराज: 23-4-66-0, डेन पिएट: 7-1-43-0, सेनुरान मुथुसामी: 5-0-23-0.

दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

बेंच पर: कुलदीप यादव, शुभमन गिल, उमेश यादव और ऋषभ पंत।

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एल्गर, थिउनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बवुमा, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलैंडर, सेनुरान मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पिएट, कगिसो रबाडा।

बेंच पर: हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, जुबैर हम्जा।