TIO, Sports desk
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में पहली पारी के आधार पर 326 रन की बढ़त ले ली। टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 275 रन पर ऑलआउट हो गई। वह फॉलोऑन नहीं बचा सकी। इससे पहले भारत ने पहली पारी 5 विकेट 601 रन बनाकर घोषित की थी। केशव महाराज करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वे 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने फिलैंडर के साथ नौवें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। फिलैंडर ने नाबाद 44 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहली पारी के आधार पर भारत की ये दूसरी बड़ी बढ़त है। इससे पहले 2009-10 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 347 रन की बढ़त बनाई थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 64 रन बनाए। ये उनके टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक है। भारत के लिए अश्विन के अलावा उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो और रविंद्र जडेजा को एक सफलता मिली।
केशव भारत के खिलाफ 10वें नंबर पर 50+ रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज
खिलाड़ी | देश | रन | साल |
हेडली वेरिटी | इंग्लैंड | 55* | 1933/34 |
एंड्रयू रोबर्ट | इंग्लैंड | 68 | 1983/84 |
गेविन रोबर्सन | ऑस्ट्रेलिया | 57 | 1997/98 |
डेन पीट | दक्षिण अफ्रीका | 56 | अक्टूबर 2019 |
केशव महाराज | दक्षिण अफ्रीका | 72 | अक्टूबर 2019 |
डीकॉक 31 रन ही बना सके
रविंद्र जडेजा ने सेनुरन मुथुसामी (7 रन) को एलबीडब्ल्यू किया, जबकि क्विंटन डीकॉक 31 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने पिछले टेस्ट में शतक लगाया था। वहीं, उमेश यादव ने थिउनिस डी ब्रुईन को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया।एनरिच नोर्त्जे तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया।
इशांत शर्मा को दो बार चेतावनी
पिच के सुरक्षित क्षेत्र में पैर रखने के चलते इशांत शर्मा को अंपायर ने दो बार चेतावनी दी। यदि कोई गेंदबाज ऐसी ही गलती तीन बार करता है, तो वह नियमानुसार उस एक पारी (वर्तमान) में गेंदबाजी नहीं कर सकता। दो बार चेतावनी के बाद तीसरी बार अंपायर टीम के कप्तान से बात करते हैं और गेंदबाज को बाहर करने को कहते हैं।
उमेश ने दोनों ओपनर्स को आउट किया
मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्कराम खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। उनके बाद डीन एल्गर 6 रन पर बोल्ड हो गए। दोनों को उमेश यादव ने आउट किया। टेम्बा बवुमा (8) को मोहम्मद शमी ने ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। उमेश ने तीन और शमी ने दो विकेट लिए।
कोहली ने सातवां दोहरा शतक लगाया
पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 91 रनों की पारी खेली। कोहली ने टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक लगाया। वे ऐसा करने वाले वे दुनिया के छठे और पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, जावेद मियांदाद, युनिस खान, मार्वन अटापट्टू को पीछे छोड़ दिया।
स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
मयंक अग्रवाल कै. डुप्लेसिस बो. रबाडा | 108 | 195 | 16 | 2 |
रोहित शर्मा कै. डीकॉक बो. रबाडा | 14 | 35 | 1 | 0 |
चेतेश्वर पुजारा कै. डुप्लेसिस बो. रबाडा | 58 | 112 | 9 | 1 |
विराट कोहली नाबाद | 254 | 336 | 33 | 2 |
अजिंक्य रहाणे कै. डीकॉक बो. महाराज | 59 | 168 | 8 | 0 |
रविंद्र जडेजा कै. डी ब्रुईन बो. मुथुसामी | 91 | 104 | 8 | 2 |
रन : 601/5, ओवर : 156.3, एक्स्ट्रा : 17.
विकेट पतन : 25/1, 163/2, 198/3, 376/4, 601/5.
गेंदबाजी : वर्नोन फिलैंडर: 26-6-66-0, कगिसो रबाडा: 30-3-93-3, एनरिच नोर्त्जे: 25-5-100-0, केशव महाराज: 50-10-196-1, सेनुरान मुथुसामी: 19.3-1-97-1, डीन एल्गर: 4-0-26-0, एडेन मार्करा: 2-0-17-0.
स्कोरकार्ड: दक्षिण अफ्रीका पहली पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
डीन एल्गर बो. उमेश | 6 | 13 | 1 | 0 |
एडेन मार्कराम एलबीडब्ल्यू बो. उमेश | 0 | 2 | 0 | 0 |
थिउनिस डी ब्रुईन कै. साहा. यादव | 30 | 58 | 6 | 0 |
टेम्बा बवुमा कै. साहा बो. शमी | 8 | 15 | 1 | 0 |
एनरिच नोर्त्जे कै. कोहली बो. शमी | 3 | 28 | 0 | 0 |
फाफ डुप्लेसिस कै. रहाणे बो. अश्विन | 64 | 117 | 9 | 1 |
क्विंटन डीकॉक बो. अश्विन | 31 | 48 | 7 | 0 |
एस. मुथुसामी एलबीडब्ल्यू बो. जडेजा | 7 | 20 | 0 | 0 |
वर्नोन फिलैंडर नाबाद | 44 | 192 | 6 | 0 |
केशव महाराज कै. रोहित बो. अश्विन | 72 | 132 | 12 | 0 |
कगिसो रबाडा एलबीडब्ल्यू बो. अश्विन | 2 | 9 | 0 | 0 |
रन : 275/10, ओवर: 105.4, एक्स्ट्रा : 8.
विकेट पतन : 2/1, 13/2, 33/3, 41/4, 53/5, 128/6, 139/7, 162/8, 271/9, 275/10.
गेंदबाजी : इशांत शर्मा : 10-1-36-0, उमेश यादव : 13-2-37-3, रविंद्र जडेजा : 36-15-81-1, मोहम्मद शमी : 17-3-44-2, रविचंद्रन अश्विन : 28.4-9-69-4, रोहित शर्मा : 1-1-0-0.