सिडनी टेस्ट में भारत ने आस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा, बैकफुट पर कंगारू

0
234

सिडनी। सिडनी टेस्ट में भारत ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन बारिश के कारण जब खेल समाप्ति की घोषणा की गई तब आॅस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 236 रन था। वह भारत से 386 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक पीटर हैंडसकॉम्ब 28 और पैट कमिंस 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने दो-दो और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। आॅस्ट्रेलिया एक विकेट पर 122 रन बनाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रहा था लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों विशेषकर रविंद्र जडेजा ने शिकंजा कसा। इस सेशन में भारत ने कुल तीन विकेट हासिल किए हैं।
India beat Australia in Sydney Test, Kangaroo on backfoot
लंच के बाद भारत को मार्कस हैरिस के रूप में पहला झटका। उन्होंने इस सेशन में सिर्फ दो रन जोड़े और जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए। वह गेंद को कट करने गए और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटों जा टकराई। अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श एक बार फिर अपनी टीम की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए। वह 8 रन बनाकर जडेजा का दूसरा शिकार बने। जडेजा की गेंद पर वह चूके और गेंद बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में खड़े अजिंक्य रहाणे के हाथों में गई। गेंद में टर्न नहीं था लेकिन वह सही जगह पिच हुई और उछाल के साथ बल्ले के ऊपरी हिस्से से टकराई।

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे लाबुशेन ने कुछ जज्बा दिखाया। उन्होंने 38 रन बनाए। वह कप्तान विराट कोहली की समझदारी और अजिंक्य रहाणे की शानदार फील्डिंग का शिकार बने। उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद पर फ्लिक शॉट खेला और रहाणे ने दाईं ओर छलांग लगाते हुए शानदार कैच लपका।

तीसरे दिन लंच तक आॅस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 122 रन बनाए। हैरिस 77 और मार्नस लाबुशेन 18 रन बनाकर नाबाद हैं। आॅस्ट्रेलिया ने इस सेशन में 98 रन बनाए हैं। इस ओवर में कुल 30 ओवर गेंदबाजी हुई। आॅस्ट्रेलिया ने आज सुबह अच्छी बल्लेबाजी की। उनका शॉट सिलेक्शन काफी अच्छा रहा। आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स का अच्छी तरह सामना किया। उनका फुटवर्क बेहतर था।

यह एक स्लो विकेट है और रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव की बोलिंग पर विशेषकर हैरिस काफी संयम से खेलते नजर आए। भारत को यादव ने उस्मान ख्वाजा का विकेट लेकर भारत को पहले सेशन में कामयाबी दिलाई। ख्वाजा 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने यादव की गेंद को आगे बढ़कर मिड आॅन के ऊपर से खेलना चाहा। हालांकि वह गेंद की पिच तक नहीं पहुंच पाए और चेतेश्वर पुजारा ने उनका आसान सा कैच पकड़ा। अपना पहला मैच खेल रहे मार्नस लाबुशेन विकेट पर सहज नजर आ रहे हैं।

आॅस्ट्रेलियाई टीम बड़े सकारात्मक अंदाज में उतरी। उस्मान ख्वाजा और मार्कस हैरिस की जोड़ी ने 50 रनों की साझेदारी पूरी की। दोनों ने आज 24 के स्कोर से आगे स्कोर को बढ़ाना शुरू किया और 17वें ओवर में स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। हैरिस अधिक आक्रामक नजर आ रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के रवैये से लग रहा है कि वह रन बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है और आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी रन बनाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाह रहे।