भारत ने आसियान और गल्फ देशों के प्रतिनिधियों को दिए जैश-ए-मोहम्मद और पाक के लिंक के सबूत

0
272

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान चौतरफा आलोचना झेल रहा है। अमेरिका और इजरायल जैसे देशों के साथ ईरान ने भी पाकिस्तान की कठोर शब्दों में निंदा की। पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने के लिए शनिवार को कई आसियान के राजदूत और खाड़ी देशों के प्रतिनिधियों से विदेश मंत्रालय ने चर्चा की। पाकिस्तान को विश्व में अलग-थलग करने के लिए भारत की तरफ से यह मीटिंग बुलाई गई और जैश-ए-मोहम्मद के लिंक पाकिस्तान से जुड़े हैं, इसके पुख्ता सबूत भारत ने दिखाए।
India has given evidence of Jaish-e-Mohammed and Pak link links to ASEAN and Gulf countries
पाक और आतंकी संगठन जैश के लिंक को बताया
इस भेंट में पाकिस्तान के साथ JeM के तार जुड़े होने के ही नहीं पाक हुक्मरानों के भी आतंकियों से लिंक होने का सबूत दिया गया। संयुक्त राष्ट्र के घोषित आतंकी हाफिज सईद के साथ पाकिस्तान के मंत्रियों के मंच शेयर करने की घटना का भी उल्लेख किया गया। विदेश सचिव विजय गोखले के साथ बैठक में कई अन्य एशियाई देशों और सेंट्रेल एशिया, अफ्रीका के देशों के राजदूत भी शामिल थे।

पाकिस्तान ने फिर रोया कश्मीर में मानवाधिकार का रोना
पाकिस्तान ने भी विभिन्न देशों के राजदूतों से इस्लामाबाद में चर्चा की। पाकिस्तान ने एक बार फिर आतंकी घटना के बाद भारत पर ही आरोप लगाने की कोशिश की। पाकिस्तान ने विभिन्न देशों के राजदूतों से की बातचीत में दावा किया कि भारत अपनी गलतियों से विश्व का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान ने फिर एक बार जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

भारत ने आतंकी आदिल का विडियो और दूसरे ऑडियो विजुअल दिखाया
पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत ने करारा पलटवार किया है। भारत ने विडियो का हवाला दिया जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी आदिल ने खुद आतंकी संगठन से जुड़े होने का ऐलान किया था। भारत का कहना है कि सिर्फ यही एक सबूत नहीं है। ऑडियो विजुअल और प्रिंट दस्तावेज भी हैं जिनसे इस आतंकी संगठन के बारे में पुख्ता जानकारी मिलती है।