असम में बनेगा भारत का सबसे बड़ा ब्रिज, 203 किमी का सफर समेटेगा 20 किमी में

0
291

गुवाहाटी। भारत के सबसे बड़े रिवर ब्रिज का निर्माण असम में किया जाएगा और करीब 20 किलोमीटर लंबे इस पुल के निर्माण से 203 किलोमीटर का सफर कम होने वाला है। असम के ढुबरी को मेघालय के फुलबाड़ी से जोड़ने वाले इस पुल को ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया जाएगा।
India’s largest bridge to be built in Assam, will cover 203 km in 20 km
करीब 19.3 किलोमीटर लंबे इस फोर-लेन ब्रिज का निर्माण 2026 से 2027 तक पूरा हो जाएगा। यह पुल बनाने में क्या-क्या चुनौतियां हैं, उन्हें देखते हुए सरकार की राजमार्ग निर्माण शाखा, नैशनल हाईवेज एंड इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट कॉपोर्रेशन लिमिटेड ने फ्रांस की बड़ी कंपनियों से संपर्क किया है।

फिलहाल वाहन करीब 200 किलोमीटर लंबा सफर तय करके नारायणन ब्रिज से होकर जाते हैं जो इससे 60 किलोमीटर दूर है। नया ब्रिज मिसिंग लिंक एनएच127बी के साथ असम को मेघालय से जोड़ेगा। यहां अभी ढुबरी और फुलबाड़ी के बीच छोटी बोट्स चलती हैं और नदी को पार करने में करीब ढाई घंटे का समय लगता है।

भारत में अभी सबसे लंबा रिवर ब्रिज ढोला-सादिया है जो 9.15 किलोमीटर लंबा है। इसे पिछले साल ही खोला गया है। नए ब्रिज के बन जाने के बाद नदी पार करने में महज 15-20 मिनट का समय लगेगा। परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘इस पुल के निर्माण से दोनों की ओर आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और दोनों राज्यों को फायदा होगा।’