अंतर्मन का आंकलन

0
366

आज अपने ही अंतर्मन में झाँक रहा हूँ।
आज फिर अपने आप को नाप रहा हूँ।।

आरोप दूसरे पर हर पल करता है ये मन।
क्यों ये अपना ही करता नही आंकलन ।।

क्यों ये दुसरो के कर्मो को तराजू में तोलता है।
दूसरे पलड़े में खुद को रखकर क्यों ना बोलता है।।

अपने कर्मो का पलड़ा ज्यादा झुक जाएगा।
दूसरे के कर्मो को खुद से ऊपर ही पायेगा।।

मन अब दूसरे पर घात लगाना छोड़ दे ।
क्यों होता परेशान अब,सब ऊपरवाले पर छोड़ दे।।

सब का आंकलन करना उसे खूब आता है।
आँखो पर बांधकर पट्टी फैसला करना उसे ना भाता है।।
नीरज त्यागी