बिजनेस डेस्क
Apple ने तीन नए आईफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल हैं। लॉन्चिंग के दौरान एपल के सीईओ टिम कुक ने बताया कि iPhone XR साल 2018 का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन है।
iPhone 11 की भारत में कीमत
भारत में एपल iPhone 11 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 64,900 रुपये होगी। यह फोन 27 सितंबर से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। यह फोन 64 जीबी के अलावा 128 जीबी और 256 जीबी वेरियंट में भी मिलेगा। आईफोन 11 छह कलर वेरियंट में मिलेगा।
iPhone 11 में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में iOS 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला होगा जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का मिलेगा। दोनों कैमरे के साथ 4के और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। फ्रंट कैमरे के साथ भी वाइड एंगल मिलेगा। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने आईफोन XR की बैटरी लाइफ से एक घंटे अधिक का दावा किया है।

