TIO, New Delhi
देश के हाई-प्रोफाइल IPS अफसर संजीव कुमार सिंह का कल रात 11 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया है। संजीव कुमार सिंह भोपाल SP, DIG के रूप में ऐसी छाप छोड़ गए, जिन्हें लोग हमेशा याद रखेंगे। उनका IG भोपाल रेंज का कार्यकाल भी बहुत ही शानदार रहा था। कई मामले उन्होंने बहुत ही सहजता और सरलता के साथ हल किए थे। लंबे समय तक इंटेलिजेंस में कार्य करने के बाद NIA दिल्ली में भी लंबे समय तक काम किया था। जिसमें भी उन्होंने अपना खूब नाम किया।
पिछले दिनों डेंगू की चपेट में आने से उन्हें दिल्ली के वेदांता अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। कमजोरी के कारण वे बाथरूम में गिर पड़े। जिस कारण उन्हें ब्रेनहेमरेज हो गया। जिसकी सर्जरी सफलता पूर्वक हो थी। परंतू प्लेटलेट्स व बीपी कम होने कारण उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी थी। जिसके चलते उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनका इलाज डॉ नरेश त्रेहान के नेतृत्व में हो रहा था। सिंह विभाग के सबसे फिट अफसरों में से एक थे। उन्होंने 2018 में पीएम मोदी के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार कर अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसने देश भर में धूम मचाई थी।
चैलेंज व आॅबर्जवर परिवार इस दुख की घड़ी में सिंह परिवार के साथ है।