बाबरी मस्जिद की पैरवी छोड़ने इकबाल अंसारी को धमकी भरा पत्र भेजने वाला गया जेल, जांच में जुटी पुलिस

0
325

अयोध्या। अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को धमकी भरा पत्र लिखने वाले शख्स को अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सूर्य प्रकाश सिंह के रूप में हुई है जिसे अमेठी पुलिस ने फैजाबाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने पत्र में लिखे नाम और पते के आधार पर आरोपी का पता लगाया था। बता दें कि बुधवार रात को ही इकबाल अंसारी को धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें उन्हें बाबरी मस्जिद की पैरवी छोड़ने की बात कही गई थी।
Iqbal Ansari was sentenced to send threatening letter to the Babri Masjid lobby, police in the investigation
इकबाल अंसारी के शिकायत के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई और यूपी के अमेठी जिले में उसे ढूंढ निकाला। आरोपी ने पत्र लिखने की बात भी कबूली और इसमें अपने पूर्वजों का हवाला दिया था। पत्र में आरोपी ने लिखा था कि इकबाल अंसारी के पैरवी न छोड़ने पर उन्हें सीमा पार भगा दिया जाएगा। फिलहाल फैजाबाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फैजाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अमेठी रवाना हो गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के अयोध्या कूच के बाद बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने अपने ऊपर खतरे की आशंका जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने योगी सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की थी।