ISRO: चंद्रयान-2 ने भेजी पहली तस्वीर, चांद की सतह जगमगाती दिखी

0
310

नई दिल्ली

इसरो ने गुरुवार को ट्विटर पर बताया कि चंद्रयान-2 ने चांद की सतह की जगमग तस्वीर भेजी है। यह इमेजिंग इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (आईआईआरएस) पेलोड के द्वारा खींची गई हैं। चांद की सतह से परावर्तित होने वाले प्रकाश को मापने के उद्देश्य से आईआईआरएस को डिजाइन किया गया है। चंद्रयान-2 चंद्रमा के ईर्द-गिर्द घूम रहा है। इसरो ने बताया कि हमें चांद की सतह की पहली चमकीली तस्वीर मिली है।

चंद्रयान-2 मिशन 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था। 14 अगस्त को लैंडर और रोवर ने पृथ्वी की कक्षा को छोड़ा था। 6 दिन बाद इसने लूनर ऑर्बिट में प्रवेश किया था। 2 सितंबर को विक्रम सफलतापूर्वक ऑर्बिटर से अलग होने में सफल रहा था। मिशन के अनुसार विक्रम (लैंडर) को मध्यरात्रि में 1 से 2 बजे के बीच लैंड करना था मगर इसके पहले ही इसरो से लैंडर का संपर्क टूट गया था।