TIO जयपुर

जयपुर में मंगलवार को एक बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बस में करंट आ गया, जिसके बाद आग लग गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों की मौत हो गई, 10 मजदूर झुलस गए।
बस में कई गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें भी विस्फोट हुआ है। मामला जयपुर शहर से 50 किलोमीटर दूर मनोहरपुर इलाके का है।
जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने बताया कि 65 मजदूरों को टोडी स्थित ईंट भट्टे पर लाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। इसमें गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।
सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़े PHOTOS…





जयपुर के SMS हॉस्पिटल में एडमिट घायल
बस हादसे की जानकारी मिलते ही जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में टीम को अलर्ट रखा गया है। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी भी मौके पर पहुंचे।
अभी दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। जिला पुलिस की विशेष टीम और सिविल डिफेंस की टीम भी रवाना हो गई हैं।
यूपी से मजदूरी के लिए जयपुर आए थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस यूपी से जयपुर आई थी। इसमें सवार सभी लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। हादसे में पीलीभीत (UP) के रहने वाले नसीम (50) पुत्र अली हुसैन और सहीनम (20) पुत्री नसीम की मौत हो गई। वहीं, एक मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई है।
बीते दिनों हुए बड़े हादसे
14 अक्टूबर: जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई थी।
24 अक्टूबर: कुरनूल में एसी बस से बाइक टकराने के बाद आग लग गई थी। हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। 19 यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।
25 अक्टूबर: एमपी के अशोकनगर जिले में शनिवार रात बस में आग लग गई। यह शिवपुरी जिले के पिछोर से इंदौर जा रही थी। बस पूरी तरह जल गई। इसमें इंदौर जाने वाले यात्री सवार थे। बस में सवार एक पुलिसकर्मी और ड्राइवर ने कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
26 अक्टूबर: लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस का टायर फट गया। इसके बाद बस में आग लग गई। बय में 70 यात्री सवार थे, सभी बाल-बाल बचे।


