शशी कुमार केसवानी
TIO, भोपाल
भोपाल शहर के अंदर एक अलग शहर भी बस्ता है, जिसका नाम जहाँनुमा रिट्रीट। इसकी बनावट कुछ अलग तरीके से की गई है। इसके कॉटेज बहुत खूबसूरत बने हैं। पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं जहाँनुमा रिट्रीट के ग्रीन हाउस बिस्त्रो के बारे में, जो एक अलग ही कांसेप्ट के साथ बनाया गया है। पूरा ग्लास का होने की वजह से कई सारे खूबसूरत नजारे यहाँ देखने को मिलते हैं।
पर उससे भी ज्यादा यहां बैठकर इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड का हेल्दी फूड खाने का मजा ही कुछ और है। इसमें से बहुत सारी चीजें तो वहीं पैदा की जाती हैं, एक दम ताजी-ताजी होती हैं। जिस वजह से उनका स्वाद और सुगंध खाने का मजा बढ़ा देती हैं। कई तरह के नेचुरल जूस भी हैं, जो आमतौर पर कहीं नहीं मिलते। चाय प्रेमियों के लिए एक अलग ही मजा है। जो अब तक सिर्फ ग्रीन टी ही जानते थे। अब वो कई अलग तरह की हर्बल टी का मजा भी यहाँ ले सकते हैं।
इस रेस्टोरेंट की खूबी यह है की आप यहां लम्बा समय गुजर सकते हैं। जरूरी नहीं के आप यहां लंच या डिनर के लिए जाएँ। आप यहाँ टी, कॉफी, पिज्जा, ब्लैक बर्गर अलग तरह का ब्रेकफास्ट या शाम के समय दोस्तों के साथ गुजार कर दिन भर की थकान दूर करना हो तो इससे बेहतर जगह और कोई नहीं मिल सकती।
इस रेस्टोरेंट की सबसे खूबसूरत चीज है यहां का म्यूजिक और पली हुईं चिड़ियाँओं के चहकने पर निकलने वाला संगीत मधुर लगता है। जो आपकी रूह को अलग ही सुकून देगा। मेने तो एक शाम बहुत ही सुहानी यहां गुजारी है। समय मिलने पर आप भी एक लम्बा समय यहां गुजारें। तो आपको भोपाल के अंदर एक अलग भोपाल ही दिखेगा। शहर के बीचोंबीच रह कर भी आपको एक अलग शहर या फिर कहें बगीया या जंगल में गुजरा हुआ समय लगेगा।
मैंने जिन चीजों का यहाँ स्वाद चखा मुझे वे सभी अद्धभुत ही लगी जैसे –
BELGIAN CHOCOLATE SHAKE, BLACK BURGER, MARGHERITA, GLOWING GREEN, FOUNTAIN OF YOUTH, FRESH FRUIT JUICE SEASONAL, LAMB AND PHILADELPHIA CHEESE STEAK, SIGNATURE C8, BAKED PHILADELPHIA STYLE CHEESE CAKE, 12 HOUR ROASTED LAMB LEG CUBANOS
नाम जरूर आपको कुछ अलग लगेंगे साथ ही साथ स्वाद भी अलग ही मिलेगा। एक ऐसा स्वाद जो हेल्थ को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसके अलावा अलग स्वाद का अनुभव भी मिलेगा।