भोपाल में सुबह से रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश

0
524

भोपाल TIO

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी में सोमवार रात से रुक-रुककर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन तीन अच्छी बारिश की संभावना जताई है। इसकी वजह- बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया है। यह मंगलवार को और अधिक मजबूत होगा। इसी मौसमी सिस्टम के कारण भोपाल संभाग के कई इलाकों में 15 सेमी तक बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 48 घंटे में इंदौर, भोपाल, धार, खंडवा, खरगोन, सीहोर, आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, उज्जैन, रतलाम और मंदसौर में भारी बारिश हो सकती है। इनमें से कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास ओडिशा समुद्र तट पर बना हुआ है। इसी स्थान पर 7.6 किमी ऊंचाई पर हवा का चक्रवात बना। यह चक्रवात दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। यह जब छत्तीसगढ़ पहुंचेगा तभी मध्यप्रदेश में इसका असर दिखने लगेगा। वजह यह है कि इस सिस्टम का अपने आसपास के 500 किमी के क्षेत्र में असर दिखाई देने लगता है। यह लो प्रेशर एरिया इस सीजन का दूसरा सिस्टम है।

ये है वे दो कारण जो जो कराएंगे अच्छी बारिश

  1. बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया… यह आज और मजबूत होकर ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होता हुआ पूर्वी मप्र पहुंचेगा। इसका असर 500 किमी तक होता है।
  2. ओडिशा समुद्र तट के पास 7.6 किमी ऊंचाई पर हवा का चक्रवात बना हुआ है। यह चक्रवात दक्षिण पश्चिम की ओर झुका है। इसके चलते भोपाल संभाग के कई जिलों में 15 सेमी बारिश के आसार हैं।

इस सिस्टम का कहां और क्या असर होगा 
इस सिस्टम के असर से गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तराखंड के शेष इलाकों में अगले 72 घंटे में सक्रिय होने की संभावना है।

मप्र समेत 9 राज्यों में अलर्ट : मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, उप्र, अरुणाचल, असम, बंगाल में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल सहित 46 शहर भीगे, नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 11.60 सेमी बारिश : जुलाई के पहले दिन भोपाल समेत प्रदेश के 46 शहरों में बारिश हुई। भाेपाल में 0.64 सेमी, नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 11.60 सेमी पानी बरसा।

48 घंटे में 25 शहराें में भारी बारिश के आसार : माैसम वैज्ञानिकाें ने अगले 48 घंटे में भोपाल, इंदाैर, सीहाेर, हाेशंगाबाद, बैतूल, हरदा समेत 25 शहरों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

इंदौर में खड़ी हुई दिल्ली-मुंबई फ्लाइट
मुंबई और पुणे में बीती रात दो अलग-अलग जगह बारिश की वजह से दीवार गिरने से अब तक कुल 22 लोगों की मौत की खबर है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम के कारण विमान सेवा भी बाधित है. इसका असर मध्य प्रदेश में भी पड़ा है. इंदौर एयरपोर्ट पर रात 2 बजे से दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट खड़ी हुई है. इसमें 300 यात्री सवार हैं. यात्री परेशान हैं लेकिन मौसम के आगे सब बेबस हैं. मुंबई में बारिश के कारण इंदौर में फ्लाइट रोकी गई है.

मुंबई में तेज बारिश के चलते रतलाम होकर मुंबई और अन्य स्टेशन जाने वाली ट्रेनें  एक घंटा से अधिक समय की देरी से चली। वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुंबई के पालघर स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर बारिश का पानी जमा हो गया।

इस वजह से ट्रेन संख्या 19023 मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 12371 बांद्रा टर्मिनस-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से एक घंटा देरी से चली। इसी तरह 12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर एक्सप्रेस मुंबई से 6.50 के स्थान पर 7.40 बजे चली। साथ ही ट्रेन संख्या 12953 अगस्त क्रांति एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से 1.10 घंटे देरी से चली।