Jharkhand: दो एग्जिट पोल में भाजपा बहुमत से दूर; झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन को सत्ता मिलने के आसार

0
866

नई दिल्ली/रांची

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों का मतदान शुक्रवार को पूरा हो गया। 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक अलग-अलग चरणों में वोट डाले गए। शुक्रवार शाम जारी हुए एग्जिट पोल में कांग्रेस झामुमो की सरकार बन रही है। चुनाव परिणाम 23 दिसंबर को आएगा। झारखंड में अभी भाजपा गठबंधन की सरकार है। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है। राज्य के 81 में से 67 विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं।

आजतक एक्सिस माइ इंडिया

भाजपा 22-32
झामुमो-कांग्रेस-राजद 38-50
जेवीएम 2-4
आजसू 3-5
अन्य 4-7

आईएएनएस-सीवोटर-एबीपी

भाजपा 35
झामुमो-कांग्रेस-राजद 37
आजसू 5
जेवीएम 2
अन्य 1

पांच चरणों में वोटिंग प्रतिशत

  • 30 नवंबर को पहले चरण में 13 सीटों पर 64.44% मतदान हुआ, जो 2014 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1% ज्यादा है।
  • 7 दिसंबर को दूसरे चरण में 20 सीटों पर 64.84% मतदान हुआ था, 2014 के चुनाव में इन सीटों पर 68.01% वोटिंग हुई थी।
  • 12 दिसंबर को तीसरे चरण की 17 सीटों पर 62.35 % वोटिंग हुई, जो 2014 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1.67% कम रहा।
  • 16 दिसंबर को चौथे चरण की 15 सीटों पर 63.64% मतदान हुआ, जबकि 2014 विधानसभा चुनाव में यहां 64.66% मतदान हुआ था।
  • 20 दिसंबर को 16 विधानसभा सीटों पर 70.83% वोटिंग रिकॉर्ड की गई, 2014 विधानसभा चुनाव में यहां 73.14% मतदान हुआ था।

पिछले चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37 और आजसू को 5 सीटें मिली थीं। बाद में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। अभी भाजपा के पास 43 विधायक हैं।

2014 विधानसभा चुनाव के नतीजे

पार्टी सीटें वोट शेयर
भाजपा 37 31.8%
आजसू 5 3.7%
झामुमो 19 20.8%
झाविमो 8 10.2%
कांग्रेस 6 10.6%
अन्य 6 22.9%
कुल 81