कमलनाथ ने संभाली प्रदेश की कमान, 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, महागठबंधन की दिखी झलक

0
360

भोपाल। कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोपहर 2:30 बजे उन्हें शपथ दिलाई। कमलनाथ प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहला बड़ा फैसला किसानों की कर्जमाफी का लेंगे।
Kamal Nath administered the oath of office, le pledge as the 18th Chief Minister, visible glimpse of the General body
कांग्रेस से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजीव शुक्ला, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मंत्री डी शिवकुमार, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, आनंद शर्मा, राज बब्बर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा, उनके बेटे और सांसद दीपेंदर हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, विवेक तन्खा मौजूद थे।

शपथ ग्रहण में दिखी महागठबंधन की ताकत
राकांपा : शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल
तेदेपा : चंद्रबाबू नायडू
लोजद : शरद यादव
नेशनल कॉन्फ्रेंस: फारुक अब्दुल्ला
झारखंड मुक्ति मोचार् : हेमंत सोरेन
द्रमुक : स्टालिन, कनिमोझी और टीआर बालू
टीएमसी- दिनेश त्रिवेदी
जेडीएस: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी
राजद : तेजस्वी यादव
झारखंड विकास मोचार् : बाबूलाल मरांडी

भाजपा के ये नेता हुए शामिल
शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर, कैलाश जोशी भी पहुंचे। ये तीनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

नेवरी मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद
कमलनाथ रविवार शाम लालघाटी स्थित प्राचीन नेवरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी पं. विजय शर्मा ने बताया कि नाथ पास में ही स्थित कालभैरव मठ भी गए।

मंत्रिमंडल में ऐसे हो सकता है क्षेत्रीय संतुलन
कमलनाथ मंत्रिमंडल के गठन में वरिष्ठता, क्षेत्रीय संतुलन और जातिगत समीकरण का ध्यान रखा जा सकता है। उप मुख्यमंत्री को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। 20 से ज्यादा विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर मंथन चल रहा है।