महापौर के टिकट में कमलनाथ की चली

0
191

TIO BHOPAL

कांग्रेस ने प्रदेश के 16 नगर निगम में से 15 में महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में सबसे चौंकाने वाले नाम खंडवा, कटनी, बुरहानपुर और देवास से महिला उम्मीदवारों के सामने आए हैं। रतलाम में भूरिया फैक्टर के चलते पेंच फंसने के कारण नाम घोषित नहीं किया गया है। सभी 15 नामों में 13 कमलनाथ के दिए हुए हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सिफारिश वाले सिर्फ दो नाम फाइनल किए गए। हालांकि, दिग्विजय सिंह का कहना है कि सारे नाम उन्होंने और कमलनाथ ने मिलकर फाइनल किए हैं।

बुरहानपुर से 9वीं पास शहनाज अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया है। देवास से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के करीबी रमेश व्यास की पत्नी को मैदान में उतारा गया है। यहां से दावेदारी कर रहीं श्वेता अग्रवाल का पत्ता बाहरी होने के कारण कटा। कटनी से जिला अध्यक्ष मिथलेश जैन की पत्नी राजकुमारी के बजाय लो प्रोफाइल, लेकिन फील्ड में एक्टिव श्रेया खंडलेवाल पर भरोसा जताया गया है।

खंडवा से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव द्वारा प्रस्तावित लक्ष्मी यादव के बजाए आशा मिश्रा को टिकट दिया गया है। आशा के लिए शहर कांगेस नेताओं ने एकजुट होकर पैरवी की थी, जबकि छिंदवाड़ा से जिला आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विक्रम अहाके को महापौर का टिकट दिया गया है।

रतलाम का फैसला 15 जून तक होल्ड
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि रतलाम से उम्मीदवार का फैसला 15 जून तक होल्ड किया गया है। दरअसल, यहां से मेयर पद के लिए दावेदारी राजीव रावत के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया कर रहे हैं, जबकि दूसरे दावेदार मयंक जाट को टिकट देने के लिए युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया दबाव बनाए हुए हैं। कांग्रेस के सामने ये दुविधा है कि युवा प्रत्याशी बनाया जाए या फिर अनुभवी को उतारा जाए।

यहां से दावेदारी कर रहे राजीव रावत 3 बार के पार्षद हैं। मयंक जाट वर्तमान में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हैं। मयंक जाट का एक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, जिस पर अगले 5 दिन में फैसला आने की संभावना है। इसके बाद अब रतलाम के महापौर पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा 15 जून के बाद ही होने की संभावना है।

कांग्रेस द्वारा कराए गए सर्वे में तीन बार पार्षद रहे राजीव रावत का नाम उभर कर सामने आया था। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट का नाम भी युवा चेहरे के तौर पर सर्वे में आया था। कांग्रेस के अन्य दावेदारों के मुकाबले यह दोनों नाम सर्वे में सबसे ऊपर आए थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज रतलाम के दोनों कांग्रेस विधायक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष और रतलाम जिले के प्रभारी से वन टू वन चर्चा की थी।

खंडवा: आशा मिश्रा के नाम पर 5 दिन पहले दिग्विजय ने दी सहमति
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने खंडवा से लक्ष्मी यादव का नाम प्रस्तावित किया था, लेकिन पांच दिन पहले स्थानीय कांग्रेस के पुराने नेता वीरेंद्र मिश्रा की बहू आशा मिश्रा की दावेदारी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सहमति दी थी। इसके बाद आशा मिश्रा के नाम पर चर्चा शुरू हुई। चूंकि आशा मिश्रा के पति अमित मिश्रा पार्षद हैं, उनके साथ पूरी जिला कांग्रेस एकजुट हो गई। इतना ही नहीं, कमलनाथ समर्थक कुंदन मालवीय ने भी भोपाल में आशा मिश्रा को टिकट देने के लिए लॉबिंग की।

प्रदेश के बड़े शहरों में मेयर के टिकटों को लेकर भाजपा में मारामारी शुरू हो गई है। नगर निगम में मेयर के टिकटों के लिए भाजपा के प्रमुख नेता, सांसद और विधायकों ने अपनी पसंद पर जोर लगाना शुरू कर दिया है। वैसे भाजपा के अंदरूनी सर्वे की रिपोर्ट पर दो से तीन नामों को लेकर कोर कमेटी में चर्चा होगी।

भोपाल और इंदौर में पार्टी किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारकर चौंका सकती है। भाजपा की कोर ग्रुप और चुनाव समित की बैठक 11 और 12 जून को होगी। इस बैठक में कोर ग्रुप और चुनाव समिति के सदस्य बैठकर नगर निगम के मेयर पद के चेहरों के लिए नामों को अंतिम रूप देंगे।

संगठन के सर्वे से तय होंगे उम्मीदवारों के नाम

प्रदेश भाजपा संगठन ने टिकटों के लिए गोपनीय सर्वे कराया है। सर्वे में तीन नाम की पैनल तैयार हुई है। कोर कमेटी में इन नामों पर चर्चा के बाद फायनल सूची जारी होगी।