कर्नाटक विस चुनाव: पीएम ने नमो ऐप के जरिए महिलाओं को दिया जीत का मंत्र

0
330

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप से सूबे की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने चुनावी जीत के लिए नया मंत्र देते हुए कहा कि महिलाएं ही सूबे में जीत की कुंजी हो सकती हैं। पीएम ने कहा कि कर्नाटक की महिला मोर्चा की नेताओं को उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को लेकर रैली निकालनी चाहिए।
Karnataka Wish Election: PM’s mantra of victory by women through Namo App
पीएम ने बूथ मैनेजमेंट में महिलाओं की भूमिकाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाओं के अंदर लोगों को समझाने की गजब की क्षमता होती है। पीएम ने शंघाई सहयोग संगठन में भारत की तरफ से शामिल हुईं सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमन को रेखांकित करते हुए कहा कि बीजेपी महिला फर्स्ट की नीति पर चलती है। इस दौरान उनकी तस्वीर भी ऐप पर दिखाई गई।

शुक्रवार को पीएम मोदी ने एक बार फिर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नई रणनीति सेट करने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने नमो ऐप का सहारा लिया और सूबे में अलग-अलग जगहों पर बैठीं कर्नाटक महिला मोर्चा की कार्यकतार्ओं को एक साथ संबोधित किया। पीएम ने कहा कि ‘आज देश महिला विकास से आगे महिला के नेतृत्व में विकास की बात कर रहा है। पार्टी भी इसी मंत्र में विश्वास रखती है। हमारे संगठन, सरकार में विमिन फर्स्ट है। कैबिनेट में सक्षम महिलाओं को प्रमुख मंत्रालय दिए गए हैं।’ पीएम ने इस संदर्भ में रएड सम्मेलन से वायरल हुईं सुषमा और निर्मला सीतारमण की दो तस्वीरों का भी हवाला दिया।

पीएम ने कर्नाटक जीतने का नया मंत्र दिया
पीएम मोदी ने कहा कि किसी विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए पोलिंग बूथ जीतना पड़ता है। उन्होंने महिला कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि लड़ाई जब बूथ पर लड़नी है तो घर-घर जाकर कर्नाटक के कांग्रेस सरकार के झूठे वादे, झूठे कारनामों का पदार्फाश करना होगा। पीएम ने कहा, ‘महिला मोर्चा की कार्यकतार्एं इस मामले में सबसे अधिक प्रभावी होती हैं। महिला जब किसी को समझाने की कोशिश करती है तो घरेलू तर्क देती है। बड़ी-बड़ी बात नहीं करती है, वह विश्वास जीत लेती है। परिवार में अगर महिला सहमत हो जाए तो पूरा परिवार सहमत हो जाता है।’ उन्होंने कहा कि महिला कार्यकतार्ओं को चाहिए कि वे उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों को लेकर रोज एक जुलूस निकालें।