Karwa Chauth Puja Samagri: इन 7 चीजों के बिना अधूरी है करवा चौथ की पूजा

0
453

मुंबई

करवा चौथ के त्‍योहार में पूजापाठ की बहुत ही अहम भूमिका होती है। महिलाएं सारे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को समूह में पूजा करती हैं। करवा चौथ की पूजा सामान्‍य तौर पर अकेले नहीं की जाती है। हालांकि आज के दौर में कई बार महिलाएं परिवार से दूर रहती हैं तो उन्‍हें अकेले ही पूजा करनी पड़ती है।

ऐसे में यदि पति भी पूजा में पत्‍नी के साथ शामिल हों तो यह बहुत ही अच्‍छा माना जाता है और दोनों के रिश्‍ते में भी मजबूती आती है। करवा चौथ की पूजा में इन 7 जरूरी चीजों का बहुत महत्‍व होता है। करवा चौथ के व्रत की पूजा में कथा सुनते समय और पूजा करते समय सींक जरूर रखें। ये सींक मां करवा की उस शक्ति का प्रतीक हैं, जिसके बल पर उन्होंने यमराज के सहयोगी भगवान चित्रगुप्त के खाते के पन्नों को उड़ा दिया था।