कटनी। शहर में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग सात में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना ट्रक और कार की भिड़ंत से हुई है। घटना इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Katni: Three dead in a road accident, one injured
जानकारी के अनुसार, घटना हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग सात के बायपास पर टोल नाके के पास की है, जहां रीवा से भोपाल जा रहे एक परिवार की कार शहर में दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना उस दौरान उई जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार चार लोगों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
मृतकों में 40 साल की जया मिश्रा, जया मिश्रा का 17 साल का लड़का अभिषेक मिश्रा, और 17 साल का एक अन्य युवक शामिल है। हादसे में 47 साल के अनिल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।