चीफ सेक्रेटरी से मारपीट के मामले में केजरीवाल, सिसोदिया समेत आप विधायकों को मिली जमानत

0
337

नई दिल्ली। चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से कथित मारपीट के मामले में गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत देते हुए जमानत दे दी। केजरीवाल के साथ-साथ कोर्ट ने मामले में आरोपी डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य आप विधायकों को भी जमानत दे दी है। गुरुवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बतौर आरोपी कोर्ट में पेश हुए।
Kejriwal, Sisodia, you got bail for MLAs in the case of Chief Secretary
बीते 19 फरवरी को केजरीवाल के आवास पर एक बैठक के दौरान प्रकाश पर कथित तौर पर हमला किया गया था। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल को छोड़कर सभी आरोपियों को 50,000 रुपये के निजी बॉन्ड पर जमानत दे दी गई। खान और जारवाल को दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही जमानत दे चुका है। कोर्ट ने दस्तावेजों की जांच के लिए अगली तारीख 7 दिसंबर तय की है।

सीएम और डेप्युटी सीएम सुबह करीब 10 बजे अडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट समर विशाल की कोर्ट में हाजिर हुए। आपको बता दें कि कोर्ट ने 18 सितंबर को पुलिस चार्जशीट में लगाए गए आरोपों पर संज्ञान लेते हुए सभी को समन भेजा था। चार्जशीट के मुताबिक, चीफ सेक्रटरी पर 19 फरवरी की रात सीएम आवास पर उस वक्त हमला हुआ, जब वह सीएम के बुलावे पर देर रात वहां मीटिंग के लिए गए थे। 1300 पन्नों वाली चार्जशीट पर विचार के बाद अदालत ने आईपीसी के तहत 186, 332, 353, 342, 323, 506 और आपराधिक साजिश के लिए उकसाने के आरोपों पर संज्ञान लिया था।