दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से यमुना स्वच्छता कार्यक्रम के उद्घाटन पर हुए कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जमकर मजाक उड़ाया गया। स्थिति यह हो गई कि दो केंद्रीय मंत्रियों को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
Kejriwal’s khasi people fiercely joke, two Central Ministers who came to the rescue
आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान जैसे ही केजरीवाल के भाषण शुरू करते ही कुछ लोगों ने खांसने की आवाज निकाल कर उनका मजाक बनाया। जब लोगों की आवाज ज्यादा तेज हो गई, तो केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन ने हस्तक्षेप किया और लोगों से शांत रहने को कहा। गडकरी ने लोगों से कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है जरा शांत रहिए।
केजरीवाल का मजाक बनाने वाले इस वाकये से विज्ञान भवन में चल रहे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल असहज हो गए। तब केंद्रीय मंत्रियों ने दर्शकों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य के जल संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह और दिल्ली से भाजपा सांसद तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।
बताते चलें कि साल 2016 तक कफ की समस्या से जूझ रहे केजरीवाल को अक्सर सर्दियों में खांसी की दिक्कत रहती थी। सार्वजनिक तौर पर बोलते हुए उन्हें अक्सर खांसते देखा जाता था। खांसी के इलाज के लिए केजरीवाल बेंगलुरु स्थित जिंदल नेयर क्योर सेंटर में भी भर्ती हुए थे। इसके साथ ही, इस बीमारी से निजात पाने के लिए सितंबर 2016 में उन्होंने सर्जरी भी करवाई थी।

