तिरुनंतपुरम। केरल की दो महिलाओं ने सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के दर्शन करने का दावा किया है। बता दें कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि 10-50 साल की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने से नहीं रोका जा सकता है। हालांकि इस फैसले के बाद भी अभी तक कोई भी ‘प्रतिबंधित’ उम्र की महिलाएं अयप्पा के दर्शन नहीं कर पाई हैं। कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी मंदिर में प्रवेश की कोशिश की थीं लेकिन भारी विरोध के कारण वे ऐसा नहीं कर पाईं।
Kerala: Two women did the claim, said – we have seen God Ayyappa’s
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिंदु और कनकदुर्गा नाम की दो महिलाओं ने दावा किया है कि उन्होंने भगवान अयप्पा के दर्शन किए हैं। दोनों महिलाओं ने वनार्कुलर न्यूज चैनल को बताया कि उन्होंने तड़के साढ़े तीन बजे दर्शन किए। महिलाओं के साथ पुलिस वाले भी थे और वे मंदिर में अंदर गईं। सुरक्षा के लिहाज यह जानकारी नहीं दी गई है कि दोनों महिलाएं दर्शन करने के बाद कहां गईं।
महिलाओं, पुलिस और मीडिया पर पथराव
इससे एक दिन पहले ही सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की मांग को लेकर मंगलवार को केरल में ह्यूमन चेन बनाने वाली महिलाओं पर बीजेपी-आरएसएस के कुछ कथित कार्यकतार्ओं ने पथराव किया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने महिलाओं और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसके कारण इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान इन लोगों ने यहां मौजूद मीडियाकर्मियों पर भी पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर इन्हें मौके से तितर-बितर किया।

