TIO BHOPAL
“बेटी बचाओ आत्मनिर्भर बनाओ” प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारंभ समन्वय भवन (अपैक्स बैंक) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जी ने की एवं मुख्य अतिथि ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री म प्र शासन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आभा सिंह एवं उद्यमी राघवेंद्र सिंह जी विशेष अतिथि थे।
राजपूत महापंचायत,मध्यप्रदेश के बेनर तले विभिन्न राजपूत संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।राजपूत महापंचायत प्रदेश का ऐसा पहला सामाजिक संगठन बना जिसने प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम की शुरुवात कन्या पूजन से की। समाज की कन्याओं को मंच पर बैठाकर अतिथियों द्वारा पाँव पूजे गए एवं कन्याओं की आरती उतारी गई। इसके बाद बिटिया श्रेया सिंह द्वारा कथक के माध्यम से आकर्षक भगवती वंदना प्रस्तुत की गई। महापंचायत के मुख्य संरक्षक आदरणीय देवेंद्र सिंह भदौरिया ने महापंचायत के उद्दश्यों को विस्तृत से बताया उन्होंने कहा कि महापंचायत द्वारा आगे भी समाज के कमजोर तबके को सीधे लाभ पहुँचने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे उन्होंने बताया बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से सेकेंड स्टॉप स्थित थेयोडोसन अकेडमी में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दीपक बिष्ट एवं उनके दल द्वारा आत्मरक्षार्थ मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद समाज की बेटियों द्वारा तलवारबाजी का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जी ने क्षत्रियों से आव्हान किया कि वे राष्ट्र रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने घोषणा की की भारत भक्ति अखाड़े द्वारा क्षत्रिय कन्याओं को निःशुल्क शिक्षा के साथ ही उनके आश्रम में अन्य सुविधाएं भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि राजपूतों को एक होकर हर क्षेत्र में नेतृत्व करने की आवश्यकता है।
राजपूत समाज की बेटियों को हर तरह से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजपूत महापंचायत संकल्पित है।”बेटी बचाओ आत्मनिर्भर बनाओ” कार्यक्रम में क्षत्रिय ग्रामीण राजपूत उत्थान संघ, भेल राजपूत समाज गोविंद पूरा, रॉयल राजपूत संगठन, भारतीय क्षत्रिय फाउंडेशन, श्री राजपूत करनी सेना मूल, मध्यप्रदेश राजपूत युवा संगठन, युवा राजपूत संगठन, विश्व क्षत्रिय अखाड़ा, अखंड राजपुताना, महाराणा सेना भोपाल, श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना, प्रगतिशील क्षेत्रीय राजपूत संस्था भोपाल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष संजय सिंह बैस ने आए हुए सभी क्षत्रिय सरदारों का आभार व्यक्त किया, साथी प्रदेश अध्यक्ष दीप सिंह सोनगरा ने सफल आयोजन की सभी को बधाई दी,

